{"_id":"65b9da1aae8a8294cd024118","slug":"lok-sabha-election-2024-sp-made-former-minister-surendra-patel-in-charge-of-varanasi-lok-sabha-2024-01-31","type":"story","status":"publish","title_hn":"Lok Sabha Election: सपा ने पूर्व मंत्री सुरेंद्र पटेल को बनाया वाराणसी लोकसभा का प्रभारी, सभी ने जताई सहमति","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Lok Sabha Election: सपा ने पूर्व मंत्री सुरेंद्र पटेल को बनाया वाराणसी लोकसभा का प्रभारी, सभी ने जताई सहमति
Wed, 31 Jan 2024 10:56 AM IST
प्रगति चंद
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
Published by: प्रगति चंद
Updated Wed, 31 Jan 2024 10:56 AM IST
सार
लखनऊ में वाराणसी और मिर्जापुर संसदीय क्षेत्र की बैठक की अध्यक्षता कर रहे सपा मुखिया ने कहा वाराणसी संसदीय क्षेत्र की सीट समाजवादी पार्टी के खाते में जाती है तो उम्मीदवार पूर्व मंत्री सुरेंद्र सिंह पटेल होंगे। इस पर सभी नेताओं ने सहमति जताई।
विज्ञापन
पूर्व मंत्री सुरेंद्र सिंह पटेल
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
समाजवादी पार्टी ने वाराणसी लोकसभा सीट पर पूर्व मंत्री सुरेंद्र सिंह पटेल को प्रभारी नियुक्त किया है। सपा प्रदेश कार्यालय लखनऊ में वाराणसी और मिर्जापुर संसदीय क्षेत्र की बैठक हुई। इसकी अध्यक्षता कर रहे सपा प्रमुख अखिलेश यादव ने कहा कि इंडिया गठबंधन के तहत वाराणसी संसदीय क्षेत्र की सीट समाजवादी पार्टी के खाते में जाती है तो उम्मीदवार पूर्व मंत्री सुरेंद्र सिंह पटेल होंगे।
विज्ञापन
पार्टी के नेताओं ने एक स्वर में उनके नाम पर सहमति जताई। बैठक में मिर्जापुर का प्रभारी प्रदेश अध्यक्ष नरेश उत्तम पटेल को नामित किया। बैठक में जिलाध्यक्ष सुजीत यादव, प्रदेश प्रवक्ता मनोज राय, महानगर अध्यक्ष दिलीप डे, एमएलसी आशुतोष सिन्हा, पूर्व मंत्री वीरेंद्र सिंह, रीबू श्रीवास्तव आदि शामिल रहे।
विज्ञापन
सपा प्रमुख ने सौरभ के परिजनों को दिया 5 लाख का चेक
सपा प्रमुख अखिलेश यादव ने सौरभ के परिजनों को प्रदेश कार्यालय लखनऊ में 5 लाख का चेक दिया। बीते दिनों चौबेपुर थाना क्षेत्र के मढ़नी, महासीपुर निवासी सौरभ यादव को कार सवार अपराधियों ने पीट पीटकर अधमरा कर दिया था। बीएचयू ट्रामा सेंटर में इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई थी। 4 दिसंबर को वाराणसी आगमन के दौरान अखिलेश यादव सौरभ के घर गए थे। उन्होंने आर्थिक सहायता का आश्वासन दिया था। आज सौरभ के भाई को उसके पिता बचाऊ के नाम से चेक दिया गया।
विज्ञापन