फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Lok sabha Election 2019 : varanasi police try to arrest atul rai from mau

गठबंधन प्रत्याशी की बढ़ीं मुश्किलें, गिरफ्तारी के लिए पुलिस की तीन टीमें कर रहीं छापेमारी

Sat, 04 May 2019 07:12 PM IST
Sayali Maurya न्यूज डेस्क,अमर उजाला,वाराणसी
न्यूज डेस्क,अमर उजाला,वाराणसी Published by: Sayali Maurya Updated Sat, 04 May 2019 07:12 PM IST
विज्ञापन
Lok sabha Election 2019 : varanasi police try to arrest atul rai from mau
अतुल राय (फाइल फोटो) - फोटो : अमर उजाला

मऊ जिले की घोसी लोकसभा सीट से सपा-बसपा गठबंधन प्रत्याशी अतुल राय की मुश्किलें और बढ़ गई हैं। दुष्कर्म का मुकदमा दर्ज होने के बाद उनकी गिरफ्तारी के लिए सीओ भेलूपुर के नेतृत्व में तीन थानेदारों की टीमें गाजीपुर और मऊ जिले में छापेमारी कर रही हैं।

विज्ञापन


वहीं, इंस्पेक्टर लंका के अनुरोध पर अदालत ने अतुल के खिलाफ गैर जमानती वारंट जारी किए हैं। पुलिस अतुल के करीबियों पर भी शिकंजा कसने की तैयारी में है।

मऊ सदर विधायक मुख्तार अंसारी के करीबी और गाजीपुर के भांवरकोल थाना के बीरपुर निवासी अतुल राय के खिलाफ बुधवार रात लंका थाने में यूपी कॉलेज की पूर्व छात्रा की तहरीर पर दुष्कर्म सहित अन्य आरोपों में मुकदमा दर्ज किया गया था। पीड़िता का मेडिकल मुआयना कराने के साथ ही पुलिस अतुल की तलाश में जुटी है।
विज्ञापन


गुरुवार से शुक्रवार देर शाम तक गाजीपुर और मऊ जिले में स्थित अतुल के कई ठिकानों पर पुलिस ने छापेमारी की, लेकिन उसका सुराग नहीं लगा। इंस्पेक्टर लंका ने बताया कि आरोपी की तलाश में पुलिस टीमें निरंतर छापेमारी कर रही हैं। आरोपी जल्द ही पुलिस की गिरफ्त में होगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

फेसबुक पर एक-दूसरे पर आरोप और सफाई

सपा-बसपा गठबंधन प्रत्याशी अतुल राय के खिलाफ दर्ज दुष्कर्म के मुकदमे को लेकर फेसबुक पर एक-दूसरे पर आरोप लगाने और सफाई देने का दौर जारी है। पीड़िता अपने फेसबुक एकाउंट के माध्यम से आरोपी से जानमाल की सुरक्षा और अतुल के खिलाफ ठोस कार्रवाई की गुहार लगा रही है।

वहीं, अतुल राय समर्थक मुकदमे को साजिश बता रहे हैं। उन्होंने पीड़िता और भाजपा की एक महिला पदाधिकारी की फोटो सोशल मीडिया पर शेयर की और लिखा कि अतुल को झूठे आरोपों में फंसाया जा रहा है।

घोसी प्रत्याशी के खिलाफ कार्रवाई सत्ता का दुरुपयोग : मायावती

Lok sabha Election 2019 : varanasi police try to arrest atul rai from mau
मायावती (फाइल फोटो)

मायावती ने अतुल राय के खिलाफ कार्रवाई को सत्ता का दुरुपयोग करार दिया है। उन्होंने गठबंधन प्रत्याशी का बचाव भी किया है। मायावती ने एक ट्वीट में कहा कि बीएसपी महिलाओं का सम्मान करती है, लेकिन चुनाव के समय बीजेपी सत्ता का दुरुपयोग कर बीएसपी को बदनाम करने पर तुली हुई है। घोसी में पार्टी प्रत्याशी अतुल राय के साथ भी ऐसा ही किया जा रहा है। उन्होंने इसे बीजेपी का घिनौना हथकंडा करार दिया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed