फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Lok sabha election 2019 most cast vote with ajay narendra shalini name in varanasi

काशी में मोदी को नरेंद्र ने दिए वोट, इन प्रत्याशियों के नाम से भी मिले हजारों मतदाता

Mon, 20 May 2019 02:25 PM IST
गीतार्जुन गौतम गुंजन श्रीवास्तव, अमर उजाला, वाराणसी
गुंजन श्रीवास्तव, अमर उजाला, वाराणसी Published by: गीतार्जुन गौतम Updated Mon, 20 May 2019 02:25 PM IST
विज्ञापन
Lok sabha election 2019 most cast vote with ajay narendra shalini name in varanasi
वाराणसी संसदीय क्षेत्र में नरेंद्र, अजय और शालिनी नाम के 5500 वोटरों ने डाले वोट - फोटो : अमर उजाला

वाराणसी संसदीय क्षेत्र के चुनावी मैदान में तीन प्रमुख दलों भाजपा, कांग्रेस और सपा-बसपा गठबंधन के नरेंद्र मोदी, अजय राय और शालिनी यादव प्रत्याशी चुनावी मैदान में थे। अजय और शालिनी ने रविवार को संसदीय क्षेत्र के दक्षिणी और कैंट विधानसभा क्षेत्र में वोट डाले। दूसरी ओर इन तीनों उम्मीदवारों की नामराशि के ही साढ़े पांच हजार मतदाताओं ने अलग-अलग मतदान किया।

विज्ञापन


मिली जानकारी के मुताबिक 1800 नरेंद्र, 2500 अजय और 1200 शालिनी नाम वाले मतदाताओं ने अपने-अपने मताधिकार का इस्तेमाल किया गया। निर्वाचन कार्यालय की ओर से जारी मतदाता सूची से इन नाम वाले मतदाताओं का पहचान पत्र देखने और चुनावी दस्तावेजों से मिलान करने के बाद ही उन्हें मतदान केंद्र में प्रवेश करने दिया गया।
विज्ञापन


संसदीय क्षेत्र की पांचों विधानसभाओं में 18.54 लाख से ज्यादा वोटर हैं। इन विधानसभा क्षेत्रों की मतदाता सूची में हर चौथे-पांचवें पन्ने पर कहीं नरेंद्र तो कहीं अजय तो कहीं शालिनी नाम के मतदाताओं के नाम दर्ज हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


सेवापुरी के कचनार में मतदाताओं की लाइन में दो नरेंद्र, तीन अजय और दो शालिनी नाम की मतदाता वोट देने के लिए बारी का इंतजार कर रही थीं। कालीमहाल में लाइन में पांच अजय खड़े थे। पर्ची मिलान करने वाले एजेंट और मतदान कर्मियों ने बताया कि अजय, नरेंद्र और शालिनी नाम के कई वोटर आए।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed