फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Lok Sabha Chunav Result Neeraj Shekhar and Rinki Kol Lalitesh Pati Tripathi Arvind not handle political legacy

LS Election Results: सियासी विरासत नहीं संभाल पाए नीरज शेखर और रिंकी कोल, ललितेश-अरविंद भी हारे

Wed, 05 Jun 2024 07:45 PM IST
प्रगति चंद पुष्पेन्द्र कुमार त्रिपाठी, वाराणसी।
पुष्पेन्द्र कुमार त्रिपाठी, वाराणसी। Published by: प्रगति चंद Updated Wed, 05 Jun 2024 07:45 PM IST
सार

UP Lok Sabha Election Result 2024 : पूर्वांचल की 13 लोकसभा सीटों में सपा नेताओं के परिवार के सदस्यों को सफलता मिली। वहीं पूर्वांचल की चार लोकसभा सीटों पर नीरज शेखर, रिंकी कोल, ललितेश पति त्रिपाठी और अरविंद राजभर को जीत दिलाने की जिम्मेदारी दी गई थी, लेकिन ये दिग्गज सियासी विरासत को संभाल नहीं पाए। 

विज्ञापन
Lok Sabha Chunav Result Neeraj Shekhar and Rinki Kol Lalitesh Pati Tripathi Arvind not handle political legacy
नीरज शेखर, रिंकी कोल, अरविंद राजभर, ललितेश पति त्रिपाठी - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

लोकसभा चुनाव में पूर्वांचल के कई सियासी परिवारों का रसूख उनके उत्तराधिकारी बरकरार नहीं रख सके। बलिया से आठ बार लोकसभा सदस्य चुने गए पूर्व प्रधानमंत्री चंद्रशेखर के पुत्र नीरज शेखर को मंगलवार को सपा प्रत्याशी सनातन पांडेय ने मात दे दी। नीरज शेखर ने अपने पिता की मृत्यु के बाद बलिया से लोकसभा का उप चुनाव और फिर 2009 का आम चुनाव जीता था। फिलहाल वह भाजपा से राज्यसभा के सदस्य हैं।

विज्ञापन


पकौड़ी लाल का टिकट काट बहू रिंकी को बनाया था प्रत्याशी
राबर्ट्सगंज (सु.) लोकसभा से अपना दल-एस ने अपने सांसद पकौड़ी लाल कोल का टिकट काटकर उनकी बहू विधायक रिंकी कोल को प्रत्याशी बनाया था। पकौड़ी लाल कोल राबर्ट्सगंज से 2009 में सपा से भी सांसद रह चुके हैं। उनकी बहू रिंकी कोल को सपा के छोटेलाल खरवार ने आम चुनाव में मात दे दी।
विज्ञापन


घोसी से अरविंद राजभर को भी मिली हार
घोसी लोकसभा से सुभासपा प्रमुख और प्रदेश के कैबिनेट मंत्री ओम प्रकाश राजभर के पुत्र अरविंद राजभर एनडीए के प्रत्याशी थे। आम चुनाव में उन्हें भी सपा के राजीव राय के सामने हार का सामना करना पड़ा।

विज्ञापन
विज्ञापन

इन दिग्गजों को भी मिली हार

पूर्वांचल के दिग्गज कांग्रेसी रहे पंडित कमला पति त्रिपाठी के प्रपौत्र ललितेश पति त्रिपाठी भदोही से एआईटीएमसी के प्रत्याशी थे। आम चुनाव में उन्हें भाजपा के डॉ. विनोद कुमार बिंद ने शिकस्त दी।मछलीशहर (सु.) लोकसभा से पूर्व सांसद तूफानी सरोज की बेटी प्रिया सरोज चुनाव ने पहली ही बार में भाजपा के बीपी सरोज को मात दी। आजमगढ़ लोकसभा से सपा के अध्यक्ष अखिलेश यादव के चचेरे भाई धर्मेंद्र यादव ने भाजपा के दिनेश लाल यादव निरहुआ को मात दी। इस सीट से दिग्गज सपाई रहे मुलायम सिंह यादव और उनके पुत्र अखिलेश यादव वर्ष 2014 और 2019 में सांसद चुने जा चुके हैं।

भदोही से ललितेश पति का प्रयोग नहीं हुआ सफल
प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री और केंद्रीय मंत्री रहे पंडित कमला पति त्रिपाठी के प्रपौत्र ललितेश पति त्रिपाठी कांग्रेस और सपा के सहयोग से एआईटीएमसी के सिंबल से भदोही से चुनाव मैदान में उतरे थे। हालांकि, उनका यह प्रयोग सफल नहीं रहा और मतदाताओं ने उन्हें दूसरे स्थान पर रखा। ब्राह्मण और बिंद बिरादरी बाहुल्य भदोही लोकसभा क्षेत्र में ललितेश पति की कड़ी मेहनत के बाद भी उनके सिंबल से दूरदराज के गांवाें के मतदाता अनजान रहे। इस बात को मतदान से पहले ललितेश पति त्रिपाठी ने भी 'अमर उजाला' से स्वीकार किया था कि उनके शुभचिंतकों ने उन्हें कांग्रेस या सपा के सिंबल से चुनाव लड़ने की सलाह दी थी। मगर, उन्होंने ममता बनर्जी के स्नेह के कारण एआईटीएमसी के सिंबल पर ही चुनाव लड़ने का निर्णय लिया। उधर, भदोही में लगातार दो बार से लोकसभा चुनाव में जीत दर्ज कर रही भाजपा ने संगठन स्तर से मतदाताओं को अपने पाले से छिटकने नहीं दिया। बल्कि और तगड़ी घेरेबंदी कर प्रतिद्वंद्वियों को मात दे दी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed