फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Lok Sabha Chunav 2019 Result News Update of varanasi purvanchal seats of uttar pradesh

यहां जानें वाराणसी सहित यूपी की इन 13 सीटों का आंखों देखा हाल, देखें कौन जीता और कौन हारा

Thu, 23 May 2019 10:57 PM IST
गीतार्जुन गौतम न्यूज डेस्क,अमर उजाला,वाराणसी
न्यूज डेस्क,अमर उजाला,वाराणसी Published by: गीतार्जुन गौतम Updated Thu, 23 May 2019 10:57 PM IST
विज्ञापन
Lok Sabha Chunav 2019 Result News Update of varanasi purvanchal seats of uttar pradesh
पूर्वांचल में गठबंधन को मिल सकती है 6 पर जीत

अब लोकसभा चुनावों के परिणाम आने लगे हैं। वाराणसी में पीएम मोदी ने जीत दर्ज कर ली है। अभी सभी सीटों मतगणना चल रही है। पूर्वांचल में गठबंधन को 6 सीटों पर जीत मिल सकती है।

विज्ञापन


1. वाराणसी- प्रधानमंत्री मोदी इस बार वाराणसी से रिकॉर्ड तोड़ 6,74,664 मत हासिल किए हैं। वहीं गठबंधन प्रत्याशी शालिनी यादव को 195159 वोट और कांग्रेस के अजय राय को 152548 वोट मिले। पीएम मोदी ने शालिनी यादव को 479505 वोटों से हराया है। वाराणसी से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी मैदान में हैं। यहां उनके खिलाफ 31 प्रत्याशी खड़े हुए थे। अभी यहां मतगणना जारी है।
विज्ञापन


2. गाजीपुर- भाजपा को गाजीपुर की लोकसभा सीट गंवानी पड़ी है। यहां पूर्वांचल के बाहुबली मुख्तार अंसारी के भाई अफजाल अंसारी ने जीत दर्ज कर ली है। उन्हें 523759 वोट मिले हैं, जबकि गाजीपुर के मौजूदा सांसद और कैबिनेट मंत्री मनोज सिन्हा को 408740 वोट हासिल हुए हैं। वहीं कांग्रेस के अजीत प्रताप कुशवाहा को 18234 मत मिले हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

3. आजमगढ़- सपा मुखिया अखिलेश यादव को 604158 वोट मिले हैं, जबकि इस बार उनके खिलाफ खड़े भोजपुरी स्टार निरहुआ यानी कि दिनेश लाल यादव को 350089 मत मिले हैं। इस बार इस सीट पर 15 प्रत्याशी मैदान में थे।

4. मिर्जापुर- मिर्जापुर सीट पर अपना दल एस प्रत्याशी अनुप्रिया पटेल ने सपा के रामचरित्र निषाद को 2,32,008 मतों से मात दी। अनुप्रिया को 5,91,564 और रामचरित्र को 3,59,556 वोट मिले।

5. चंदौली- चंदौली सीट पर भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष और प्रत्याशी महेंद्र नाथ पांडेय सपा के डॉ संजय चौहान को 13,424 मतों से शिकस्त दी। महेंद्र नाथ पांडेय को 5,08,113 और संजय को 4,94,689 वोट मिले।

6. रॉबर्ट्सगंज (सोनभद्र)- राबर्ट्सगंज सीट पर अपना दल एस के पकौड़ी लाल कोल ने सपा के भाईलाल कोल को 54,387 वोटों से हराया। पकौड़ी को 4,47,691 और भाईलाल को 3,93,304 वोट मिले।

7. भदोही-  भदोही सीट पर भाजपा प्रत्याशी रमेश चंद्र बिंद ने बसपा-सपा गठबंधन के प्रत्याशी रंगनाथ मिश्र को 43,615 मतों से हरा दिया। भाजपा को 5,10,029 और गठबंधन प्रत्याशी को 4,66,414 वोट मिले।

8. बलिया- बलिया सीट पर भाजपा के वीरेंद्र सिंह मस्त ने गठबंधन के सनातन पांडेय को 15,519 मतों को हराया। वीरेंद्र सिंह को 4,69,114 और सनातन को 4,53,595 वोट मिले।

9. घोसी (मऊ)- घोसी सीट पर गठबंधन प्रत्याशी अतुल राय ने भाजपा के हरिनारायण राजभर को 1,22,018 मतों से हराया। अतुल राय को 5,72,258 और हरिनारायण को 4,50,240 वोट मिले।

10. जौनपुर- जौनपुर में बसपा प्रत्याशी श्याम सिंह ने भाजपा प्रत्याशी केपी सिंह को 80,936 मतों से हराया। बसपा प्रत्याशी को 5,21,128 और भाजपा प्रत्याशी को 4,40,192 मत मिले।

11. मछलीशहर- मछलीशहर से भाजपा के बीपी सरोज ने गठबंधन के टी राम को 181 वोट से शिकस्त दी। बीपी सरोज को 4,88,397 और टी राम को 4,88,216 वोट मिले।

12. सलेमपुर- भाजपा के रविंद्र कुशवाहा को 467241 मत, गठबंधन से बसपा प्रत्याशी आरएस कुशवाहा को 354764 वोट मिले हैं। कांग्रेस के राजेश कुमार मिश्रा 27288 के अलावा सुभासपा के राजाराम मैदान को 33520 वोट मिले हैं।

13. लालगंज- लालगंज सीट पर बसपा की संगीता आजाद ने भाजपा की नीलम सोनकर को 1,61,200 मतों से मात दे दी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed