फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   lockdown coronavirus rumors of arranging roadways bus will go to jail in varanasi cantt

लॉकडाउन: रोडवेज बसों के बारे में ऐसी अफवाह फैलाई तो जाएंगे जेल, प्रशासन के आदेश

Sun, 29 Mar 2020 11:41 AM IST
गीतार्जुन गौतम न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी Published by: गीतार्जुन गौतम Updated Sun, 29 Mar 2020 11:41 AM IST
विज्ञापन
lockdown coronavirus rumors of arranging roadways bus will go to jail in varanasi cantt
वाराणसी लॉकडाउन। - फोटो : अमर उजाला।

वाराणसी के एसएसपी प्रभाकर चौधरी ने रविवार की सुबह कहा कि कुछ लोग जिले में यातायात के मद्देनजर रोडवेज बसों की उपलब्धता के बारे में अफवाह फैला रहे हैं। इसके चलते शनिवार की रात कैंट बस अड्डे पर लोगों की भारी भीड़ एकत्र हो गई थी।

विज्ञापन


आमजन से अपील है कि ऐसी अफवाहों पर कतई ध्यान न दें। इसके साथ ही एसएसपी ने कहा कि जो भी व्यक्ति ऐसी अफवाहों को सोशल मीडिया या किसी अन्य माध्यम से फैलाते पाया जाएगा, उसके खिलाफ कठोर दंडात्मक कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन


दरअसल, कई मजदूर लोग घर जाने के लिए दिल्ली से पैदल आ रहे हैं। इनमें ज्यादातर बिहार या पूर्वांचल के हैं। इसमें बहुत से लोग वाराणसी पहुंच चुके हैं। प्रशासन ने बताया कि किसी ने अफवाह फैलाई कि वाराणसी के कैंट रोडवेज बस स्टैंड पर बसें चलाई जा रही हैं, इस वजह से वहां पर लोगों की भीड़ इकट्ठी हो गई। जबकि ऐसा आदेश ऊपर से नहीं आया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

वैश्विक महामारी कोरोना वायरस को रोकने के लिए 25 मार्च से 14 अप्रैल तक देश भर में लॉकडाउन किया गया है। इस कारण यातायात की सुविधा बंद कर दी गई है। जिससे कि कोरोना वायरस के संक्रमण होने का खतरा न फैले।

वाराणसी में अब तक कोरोना वायरस के दो मरीज मिल चुके हैं। एक फूलपुर थाना क्षेत्र का तो दूसरा शिवपुर का रहने वाला है। शिवपुर के मरीज पहचान शनिवार को हुई थी। फूलपुर के युवक की हालत में फिलहाल सुधार हो रहा है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed