{"_id":"6559ac39fa30004038083f9b","slug":"live-streaming-of-world-cup-final-match-will-be-telecast-on-smart-city-s-led-screens-2023-11-19","type":"story","status":"publish","title_hn":"IND vs AUS Final: वाराणसी के इन घाटों पर होगी मैच की लाइव स्ट्रीमिंग, एलईडी स्क्रीन पर महा मुकाबला; जोश हाई","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
IND vs AUS Final: वाराणसी के इन घाटों पर होगी मैच की लाइव स्ट्रीमिंग, एलईडी स्क्रीन पर महा मुकाबला; जोश हाई
Sun, 19 Nov 2023 12:03 PM IST
किरन रौतेला
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
Published by: किरन रौतेला
Updated Sun, 19 Nov 2023 12:03 PM IST
सार
IND Vs AUS Live Streaming: वाराणसी में विश्व कप फाइनल मैच की लाइव स्ट्रीमिंग होगी। नगर निगम और स्मार्ट सिटी वाराणसी द्वारा आम जनता के लिए इन घाटों पर एलईडी स्क्रीन लगाई गई है।
विज्ञापन
वाराणसी में इन जगहों पर होगी मैच की लाइव स्ट्रीमिंग
- फोटो : सोशल मीडिया
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
विज्ञापन
क्रिकेट विश्व कप फाइनल में भारत-ऑस्ट्रेलिया के मैच को लेकर वाराणसी में जबरदस्त उत्साह है। लोग हाथों में तिरंगा लेकर भारत माता की जयघोष के साथ भारतीय टीम के उत्साहवर्धन के लिए मंदिर में दर्शन के लिए जा रहे हैं। तो कहीं लोग जल्दी-जल्दी अपना काम निपटा रहे हैं। शहर में भी कई जगह एलईडी टीवी पर मैच देखने की व्यवस्था बनाई गई है।
यह भी पढ़ें- 'जीतेगा भाई जीतेगा हिंदुस्तान जीतेगा': टीम इंडिया की जीत के लिए खिलाड़ियों की तस्वीर के साथ मां गंगा की आरती
विज्ञापन
वाराणसी के मंडलायुक्त कौशल राज शर्मा ने बताया कि वाराणसी में विश्व कप फाइनल मैच की लाइव स्ट्रीमिंग की जाएगी। नगर निगम और स्मार्ट सिटी वाराणसी द्वारा आम जनता के लिए राजघाट, अस्सी घाट, दशाश्वमेध घाट, राजेंद्र प्रसाद घाट पर स्मार्ट सिटी के एलईडी स्क्रीन पर मैच प्रसारित होगा। युवाओं के बीच मैच की ऐसी दीवानगी है कि विश्व कप के टैटू बनवा रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन