फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Prayed to Mother Ganga in Varanasi for the victory of Team India in the World Cup final match, performed aarti

'जीतेगा भाई जीतेगा हिंदुस्तान जीतेगा': टीम इंडिया की जीत के लिए खिलाड़ियों की तस्वीर के साथ मां गंगा की आरती

Sun, 19 Nov 2023 10:54 AM IST
किरन रौतेला न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी Published by: किरन रौतेला Updated Sun, 19 Nov 2023 10:54 AM IST
सार

नमामि गंगे काशी क्षेत्र के संयोजक राजेश शुक्ला ने कहा कि महान भारत बनाने के लिए केवल खिलाड़ी ही नहीं बल्कि भारत के हर व्यक्ति को जीत की भावना से खड़ा होना है।

विज्ञापन
Prayed to Mother Ganga in Varanasi for the victory of Team India in the World Cup final match, performed aarti
टीम इंडिया की जीत के लिए काशी में मां गंगा से की प्रार्थना - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

काशी के पौराणिक सिंधिया घाट के गंगा तट पर नमामि गंगे व महर्षि योगी वेद विद्यालय के वेदपाठी बटुकों ने टीम इंडिया की जीत के लिए गंगा आरती का आयोजन किया। इस दौरान भारतीय टीम की जीत के लिए प्रार्थना की गई। 'हमारी टीम अब तक जीती है आज भी जीतेगी आगे भी जीतेगी इस भाव से उनको शक्ति मिले उनको ऊर्जा मिले उत्साह बना रहे'..ऐसी प्रार्थना की गई। भारतीय क्रिकेट टीम के खिलाड़ियों की तस्वीर के साथ वैदिक मंत्रोच्चार के बीच राष्ट्रध्वज तिरंगा लेकर मां गंगा की आरती उतारी गई। 

विज्ञापन


विज्ञापन


भारत की आध्यात्मिक और सांस्कृतिक राजधानी काशी से भारतीय टीम को संदेश दिया गया कि पूरा भारत उनके साथ है। नमामि गंगे काशी क्षेत्र के संयोजक राजेश शुक्ला ने कहा कि महान भारत बनाने के लिए केवल खिलाड़ी ही नहीं बल्कि भारत के हर व्यक्ति को जीत की भावना से खड़ा होना है। भारत जीतेगा इस स्प्रिट के साथ पूरा विश्वास है नमो स्टेडियम में नमो भारत जीतेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

जीतेगा भाई जीतेगा हिन्दुस्तान जीतेगा के जय घोष से हमने मां गंगा से प्रार्थना की है। आयोजन में प्रमुख रूप से नमामि गंगे काशी क्षेत्र के संयोजक राजेश शुक्ला, राष्ट्रीय स्वच्छ गंगा मिशन से अथर्वराज पांडेय, महानगर सहसंयोजक सरिका गुप्ता, महानगर सहसंयोजक सीमा चौधरी, सोनू जी, पंकज कुमार अधिवक्ता दिल्ली हाई कोर्ट, पिंटू शर्मा, संजय गुप्ता सहित सैकड़ो की संख्या में नागरिक गण मौजूद रहे ।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed