{"_id":"5c7d27aebdec220c2959f2e3","slug":"little-girl-died-sink-in-bucket-in-chandauli","type":"story","status":"publish","title_hn":"चंदौली : पानी भरी बाल्टी में गिरने से मासूम की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
चंदौली : पानी भरी बाल्टी में गिरने से मासूम की मौत
Mon, 04 Mar 2019 06:57 PM IST
Sayali Maurya
न्यूज डेस्क,अमर उजाला,चंदौली
न्यूज डेस्क,अमर उजाला,चंदौली
Published by: Sayali Maurya
Updated Mon, 04 Mar 2019 06:57 PM IST
विज्ञापन
- फोटो : amar ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
उत्तर प्रदेश के चंदौली जिले में एक मासूम की पानी भरे बाल्टी में गिरने से मौत हो गई। बच्ची की मौत से परिवार में कोहराम मच गया। अस्पताल में ले जाने के बाद डॉक्टरों ने बच्ची को मृत घोषित कर दिया।
सैयदराजा थाना अंतर्गत स्थानीय नगर पंचायत के वार्ड नंबर चार दीनदयाल दीनदयाल नगर निवासी राजू पेंटर की पुत्री अंजना (डेढ़ वर्ष) सोमवार की सुबह नौ बजे घर में खेल रही थी। समीप ही पानी भरी बाल्टी रखी हुई थी। खेलते-खेलते अंजना असंतुलित होकर बाल्टी में गिर गई। इससे मासूम की मौत हो गई।
बगल में खेल रही बड़ी बहन ने देखा तो शोर मचाया। शोर सुनकर परिवार लोग पहुंचे और स्थिति देख कर सबके होश उड़ गए। सूचना पाकर बाजार से वापस लौटे पिता ने अंजना को निजी अस्पताल पहुंचाया। यहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। बाद में परिवार वालों ने शव का अंतिम संस्कार कर दिया।