फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Light and sound show canceled due to technical fault, tourists disappointed

तकनीकी खराबी से लाइट एंड साउंड शो निरस्त, पर्यटक निराश

Tue, 31 Aug 2021 12:26 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Tue, 31 Aug 2021 12:26 AM IST
विज्ञापन
Light and sound show canceled due to technical fault, tourists disappointed
पर्यटन विभाग की अनदेखी से भगवान बुद्ध के जीवन वृत्तांत पर आधारित लाइट एंड साउंड शो फ्लॉप हो गया। आए दिन तकनीकी खराबी के चलते शो को निरस्त करना पड़ रहा है। दूरदराज से आने वाले पर्यटकों को मायूस होकर लौटना पड़ रहा है। पुरातात्विक खंडहर परिसर स्थित धमेख स्तूप में चलने वाले लाइट एंड साउंड शो की तकनीकी खामियों पर पर्यटन अधिकारी भी गौर नहीं कर रहे हैं। उत्तर प्रदेश पर्यटन विभाग की ओर से संचालित शो सोमवार को भी नहीं चला। रविवार को शो का संचालन नहीं हुआ था। लगभग 70 दर्शकों को टिकट का पैसा वापस करना पड़ा था। कार्यदायी संस्था के प्रबंधक शत्रुघन सिंह ने बताया कि नमी के कारण प्रोजेक्टर का लेंस खराब हो गया है। खराबी की जानकारी अधिकारियों को दी गई है। जब तक प्रोजेक्टर का लेंस नहीं बदला जाएगा तब तक शो नहीं चल सकेगा। वहीं, कुछ दिन पूर्व भारतीय पुरातत्व सर्वेक्षण विभाग ने धमेख स्तूप के संरक्षण के लिए पर्यटन विभाग उत्तर प्रदेश को तीन महीने के लिए लाइट एंड साउंड शो को रोकने के लिए पत्र दिया था। हालांकि पत्र का जवाब देने से पहले ही उत्तर प्रदेश पर्यटन विभाग ने शो का संचालन बंद कर दिया था। पुरातत्व के एक अधिकारी ने बताया कि संरक्षण कार्य के लिए उत्तर प्रदेश पर्यटन विभाग को चिट्ठी दी गई थी, लेकिन शो को बंद करने को लेकर कोई जवाब नहीं मिला है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed