{"_id":"6a3130f1666acf5a7806ada4","slug":"library-at-kashi-vidyapith-to-remain-open-for-12-hours-students-study-until-8-pm-in-varanasi-2026-06-16","type":"story","status":"publish","title_hn":"MGKVP: काशी विद्यापीठ में 12 घंटे तक खुलेगा पुस्तकालय, रात 8 बजे तक पढ़ सकेंगे विद्यार्थी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
MGKVP: काशी विद्यापीठ में 12 घंटे तक खुलेगा पुस्तकालय, रात 8 बजे तक पढ़ सकेंगे विद्यार्थी
Tue, 16 Jun 2026 04:50 PM IST
Pragati Chand
अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी।
अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी।
Published by: Pragati Chand
Updated Tue, 16 Jun 2026 04:50 PM IST
सार
Varanasi News: काशी विद्यापीठ में सुबह 8 से रात 8 बजे तक साइबर लाइब्रेरी का संचालन होगा। ऐसे में विद्यार्थी 12 घंटे तक पढ़ाई कर सकेंगे। यहां विद्यार्थी किताब इशु कराकर पढ़ते हैं। इसके बाद जमा कर देते हैं।
विज्ञापन
काशी विद्यापीठ
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
महात्मा गांधी काशी विद्यापीठ में पुस्तकालय का समय बढ़ा दिया गया है। विवि प्रशासन ने अब केंद्रीय पुस्तकालय को 12 घंटे तक खोले जाने का निर्णय लिया है। सुबह 8 से रात 8 बजे तक इसके खुलने से अब छात्र-छात्राओं को लंबे समय तक यहां बैठकर पढ़ाई का मौका मिलेगा।
विज्ञापन
विवि में स्नातक, स्नातकोत्तर के कोर्स के साथ ही विभिन्न विषयों में विद्यार्थी शोध कार्य करते हैं। यहां विद्यार्थी किताब इशु कराकर पढ़ते हैं। इसके बाद जमा कर देते हैं। पुस्तकालय के ऊपरी तल पर छात्र-छात्राओं के लिए अलग-अलग रीडिंग रूम भी बनाया गया है। अब तक यहां विवि के खुलने पर सुबह 10 बजे से 5 बजे तक ही पुस्तकालय खुलता था। लंबे समय से विद्यार्थी पुस्तकालय में पढ़ाई का समय बढ़ाने की मांग कर रहे थे।
विज्ञापन
कुलसचिव डॉ. सुनीता पांडेय ने बताया कि कुलपति प्रो. आनंद कुमार त्यागी के आदेशानुसार विद्यार्थियों की सुविधा को देखते हुए अब डॉ. भगवान दास केंद्रीय पुस्तकालय के प्रथम तल पर स्थित साइबर लाइब्रेरी एवं अध्ययन हाल को सुबह 8 बजे से रात 8 बजे तक (अवकाश के दिनों को छोड़कर) संचालित किया जाएगा। आदेश भी संबंधित लोगों को भिजवा दिया गया है।
विज्ञापन
इसे भी पढ़ें; काशी विश्वनाथ मंदिर: वीआईपी दर्शन के नाम पर श्रद्धालुओं से वसूली कर रहा था युवक, लोगों ने किया पुलिस के हवाले
विद्यापीठ में कल तक भर सकेंगे स्नातक का फॉर्म
काशी विद्यापीठ में स्नातक पाठ्यक्रमों में सत्र 2026-27 में प्रवेश के लिए समर्थ पोर्टल पर ऑनलाइन प्रवेश आवेदन-पत्र भरने की तिथि बढ़ा दी गई है। कुलसचिव ने बताया कि संबंधित अभ्यर्थी निर्धारित समय के भीतर प्रवेश फाॅर्म भर लें। इसकी जानकारी वेबसाइट से ली जा सकती है।