फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Lekhpal arrested red handed taking bribe in varanasi who asked for RS 10 thousand for land

Varanasi: रिश्वत लेते लेखपाल रंगेहाथ गिरफ्तार, जमीन की पैमाइश के लिए मांगा था 10 हजार रुपये

Wed, 16 Aug 2023 11:06 PM IST
उत्पल कांत न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी Published by: उत्पल कांत Updated Wed, 16 Aug 2023 11:06 PM IST
सार

जमीन की पैमाइश करने के मामले को लेकर 10 हजार की रिश्वत लेते लेखपाल को वाराणसी एंटी करप्शन टीम ने गिरफ्तार किया है। गुरुवार को उसे अदालत में पेश किया जाएगा।

विज्ञापन
Lekhpal arrested red handed taking bribe in varanasi who asked for RS 10 thousand for  land
लेखपाल राजेंद्र प्रसाद - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

वाराणसी के  राजातालाब तहसील में कार्यरत बरकी क्षेत्र के लेखपाल राजेंद्र प्रसाद को भ्रष्टाचार निवारण संगठन की वाराणसी यूनिट ने बुधवार को 10 हजार रुपये घूस लेते हुए रंगेहाथ गिरफ्तार किया। राजेंद्र प्रसाद के खिलाफ रोहनिया थाने में मुकदमा दर्ज करा कर उसे पुलिस को सौंप दिया गया। गुरुवार को उसे अदालत में पेश किया जाएगा।

विज्ञापन


बरकी गांव निवासी मनीष कुमार सिंह की जमीन की पैमाइश कर रिपोर्ट लगानी थी। मनीष के अनुसार, बड़ागांव थाना क्षेत्र के चिउरापुर गांव का निवासी लेखपाल राजेंद्र प्रसाद जमीन की पैमाइश कर रिपोर्ट लगाने के लिए 10 हजार रुपये घूस मांग रहा था। राजेंद्र प्रसाद का कहना था कि पैसे मिलेगा तभी काम होगा।

विज्ञापन

केमिकल लगे रिश्वत के रुपये गिनने पहुंची टीम

इस पर मनीष ने भ्रष्टाचार निवारण संगठन की वाराणसी यूनिट से संपर्क किया और पूरी बात बताई। भ्रष्टाचार निवारण संगठन की टीम ने मनीष को केमिकल लगे हुए 10 हजार रुपये के नोट दिए। कहा कि ओवरब्रिज के नीचे जंसा मार्ग पर बुधवार को लेखपाल राजेंद्र प्रसाद को बुलाकर पैसा दे दें।

विज्ञापन
विज्ञापन

ये भी पढ़ें: जिम से लौट रहे बाइक सवार दोस्तों पर ताबड़तोड़ फायरिंग, एक की मौत, इलाके में सनसनी

मनीष के बुलाने पर राजेंद्र प्रसाद पैसे लेने आया। राजेंद्र नोट पकड़ा ही था कि भ्रष्टाचार निवारण संगठन की वाराणसी यूनिट के प्रभारी अजीत कुमार सिंह के नेतृत्व में इंस्पेक्टर नीरज कुमार सिंह और इंस्पेक्टर अशोक कुमार सिंह की टीम ने उसे दबोच लिया। राजेंद्र प्रसाद का हाथ धुला कर उसे रोहनिया थाने ले जाया गया और पुलिस को सौंप दिया गया।

लेखपाल बोला- विश्वास में धोखा हो गया

लेखपाल राजेंद्र प्रसाद के रंगेहाथ पकड़े जाने की सूचना पर राजातालाब तहसील के लेखपालों में हड़कंप मच गया। देर शाम तक कई लेखपाल रोहनिया थाने के बाहर और उसके आसपास मौजूद रहे। वहीं, गिरफ्तार किए गए लेखपाल राजेंद्र प्रसाद का कहना था कि विश्वास में धोखा हो गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed