फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mau News ›   lawsuit filed against Meraj brother in law and nephew close to Mukhtar in Varanasi

वाराणसी: मुख्तार के करीबी मेराज के जीजा और भांजों पर एक और मुकदमा दर्ज

Sat, 10 Oct 2020 01:10 AM IST
स्‍वाधीन तिवारी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी Published by: स्‍वाधीन तिवारी Updated Sat, 10 Oct 2020 01:10 AM IST
विज्ञापन
lawsuit filed against Meraj brother in law and nephew close to Mukhtar in Varanasi
मुख्तार अंसारी।

मऊ सदर विधायक मुख्तार अंसारी के अंतरराज्यीय गिरोह के सहयोगी मेराज अहमद उर्फ भाई मेराज के जीजा व भांजों के खिलाफ शुक्रवार को वाराणसी के कैंट थाने में रंगदारी मांगने सहित अन्य आरोप में मुकदमा दर्ज किया गया है।

विज्ञापन


यह कार्रवाई एक महिला की तहरीर के आधार पर की गई है। गौरतलब है कि इससे पहले भी बीते दिनों मेराज के जीजा और भांजों के खिलाफ कैंट थाने में एक मुकदमा दर्ज किया गया था। फिलहाल मेराज, उसका भाई सेराज और भांजा जेल में निरुद्ध हैं।

विज्ञापन

नदेसर की रहने वाली रुखसाना बेगम के अनुसार उसके मकान में कुछ वर्ष पूर्व बतौर किरायेदार मेराज के जीजा इरशाद खान और भांजे शमशाद, खुर्शीद व परवेज रहने आए। परवेज जो कि कैंट थाने का हिस्ट्रीशीटर है 21 मुकदमे का आरोपी है, वह जनवरी 2020 में अंधरापुल से जबरजस्ती जीप में बैठा कर उन्हें नक्खीघाट ले गया। वहां एक मकान उन्हें दिखाकर उसके एवज में नदेसर का मकान अपने नाम लिखवाने का दबाव बनाया।

परवेज के भय से वह मकान छोड़ कर बच्चों के साथ चली गई थी। बीते दिनों वह अपने घर वापस आई। उसी दिन नदेसर से सदर बाजार स्थित बाबा बहादुर शहीद मजार जाने के लिए जब वह घर से निकली तो छावनी क्षेत्र स्थित चर्च के समीप जीप से आए परवेज, खुर्शीद और इरशाद ने रोक कर मकान को अपने नाम कराने के लिए फिर दबाव बनाया। बात न मानने पर पूरे परिवार को जान से मारने की धमकी देते हुए फिरौती की मांग की गई। रुखसाना की तहरीर के आधार पर कैंट थाने की पुलिस ने मेराज के बहनोई इरशाद खान, परवेज, शमशाद और खुर्शीद के खिलाफ मामला दर्ज कर करवाई शुरू कर दी है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed