{"_id":"5b8bfdb242c7924674625ce2","slug":"land-go-down-in-mirzapur-district-of-up","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"यूपी के इस जिले में अचानक धंसने लगी जमीन, ग्रामीणों में फैली दहशत ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
यूपी के इस जिले में अचानक धंसने लगी जमीन, ग्रामीणों में फैली दहशत
Mon, 03 Sep 2018 10:52 AM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मिर्जापुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मिर्जापुर
Updated Mon, 03 Sep 2018 10:52 AM IST
विज्ञापन
1 of 4
मौके पर लगी भीड़
- फोटो : amar ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
यूपी में मिर्जापुर के एक गांव में अचानक जमीन धंसने लगी। जिसके चलते लोगों में दहशत फैल गई। जिले के पहाड़ी विकास खंड के चेंदुली गांव की पाल बस्ती के निवासी विक्रमा पाल के घर के ठीक सामने पक्का कुआं था।
2 of 4
mirzapur
- फोटो : amar ujala
शनिवार रात कुआं अचानक धंस गया। कुआं धंसने के साथ ही आसपास की जमीन भी धंसने लगी। घटना के समय कुआं के आसपास गाय व भैंस बंधी हुई थीं। पशुओं का शोर सुनकर विक्रमा पाल की नींद खुल गई। उसने मवेशियों को हटा कर उन्हें सुरक्षित स्थान पर बांध दिया। देखते ही देखते कुआं और उसके आसपास की 30 फीट क्षेत्रफल की जमीन धंस गई।
3 of 4
mirzapur
- फोटो : amar ujala
ग्रामीणों का कहना है कि अगर मवेशियों को हटाने में पांच मिनट भी विलंब हुआ होता तो मवेशी जमीन के साथ धंस जाते। कुआं पक्का था। उसमें 10 हार्स पावर की मशीन भी लगाई गई थी। कुआं धंसने से आसपास तीस फीट के क्षेत्रफल में गड्ढा बन गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 4
mirzapur
- फोटो : amar ujala
ग्रामीणों का कहना है कि लगातार हो रही बारिश के चलते ऐसा हुआ है। ग्राम प्रधान मलोधर ने घटना से तहसील प्रशासन को अवगत कराया। जमीन धंसने के बाद आसपास के मकानों पर भी संकट मंडरा रहा है।
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे| Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।