यूपी: वाराणसी का लाल बहादुर शास्त्री एयरपोर्ट अलर्ट पर, राज्य सरकार को लिखा पत्र
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
वाराणसी का लाल बहादुर शास्त्री अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट गुरुवार को टिड्डियों के हमले को लेकर एयरपोर्ट प्रशासन, एयरलाइंस कंपनियां अलर्ट पर हैं। एयरपोर्ट पर टिड्डियों को भगाने के लिए भी कई प्रकार के आवाज निकालने वाले यंत्र शायरन, नोजल गन को तैयार रखा गया है। इसके साथ ही रनवे के चारों तरफ भ्रमण के लिए जाने वाली सभी गाड़ियों में भी सायरन लगाया गया है, जो कई तरह की आवाज निकालते हैं।
जानकारी के अनुसार राजस्थान, मध्यप्रदेश, उत्तर प्रदेश के साथ अब वाराणसी में भी टिड्डियों के दल को देखा गया है, जिसको लेकर एयरपोर्ट प्रशासन अलर्ट है। एटीसी और एयरलाइंस को भी अलर्ट कर दिया गया है।
अगर विमान एयरपोर्ट पर लैंड होने के बाद कुछ देर खड़े होते हैं, तो उस समय टिड्डियों के झुंड का विमान के इंजन और विमान की अन्य जगह में घुसने का खतरा रहता है। अगर टिड्डियां इंजन में घुस जाती हैं तो इंजन के पंखों में फंसने का डर होता है, जिससे इंजन के पंखे जाम होने का खतरा बढ़ जाता है।
वहीं कम ऊंचाई पर उड़ान भरने वाले विमानों को भी टिड्डियों से खतरा होता है। डीजीसीए के आदेश पर बचाव के लिए विमानन कंपनियां और एयरपोर्ट प्रशासन अलर्ट पर है।
एयरपोर्ट निदेशक आकाशदीप माथुर ने बताया कि टिड्डियों को लेकर एयरपोर्ट प्रशासन अलर्ट है। डीजीसीए ने भी आदेश जारी कर विमानन कंपनियों और एयरपोर्ट प्रशासन, एटीसी को भी अलर्ट कर दिया गया है। साथ ही सरकार को पत्र लिखकर इसके बारे में सूचित कर दिया है।
वाराणसी के जिलाधिकारी कौशलराज शर्मा ने बताया कि गुरुवार को दो छोटे टिड्डियों के दल जिले में प्रवेश कर गए हैं, जो मिर्जापुर से आए हैं। राजा तालाब तहसील के गांवों से वे सदर तहसील के गांव चिरईगांव ब्लॉक की तरफ जा रही हैं। एक तीसरा दल जौनपुर जिले से आ कर पिंडरा तहसील में देखा गया है। यदि ये रात को जिले में कहीं भी सेटल होती हैं तो इनको दवाई स्प्रे करके मारने की प्रशासन की पूरी तैयारी है।
इसके लिए फायर ब्रिगेड की गाडियां, दवाई, मैन्युअल स्प्रे पंप, की पर्याप्त व्यवस्था है। शाम लगभग 6 बजे की लोकेशन के अनुसार जानकारी करके रात 10 बजे के बाद स्प्रे करके टिड्डियों को मारने की कार्यवाही शुरू की जाएगी। स्प्रे पंप और सफाईकर्मी ब्लॉक से लिए जाएंगे। सभी एसडीएम, बीडीओ, कृषि विभाग के अधिकारियों को लोकेशन ट्रेसिंग और ग्रामवासियों को प्रधानों के माध्यम से जागरूक करने के कार्य मे लगा दिया गया है।