{"_id":"61707211a1361226d0348edd","slug":"lakhimpur-kheri-incident-farmers-ashes-flowed-into-ganges-in-varanasi","type":"story","status":"publish","title_hn":"वाराणसी: चंपारण से काशी पहुंचीं लखीमपुर खीरी के दिवंगत किसानों की अस्थियां, गंगा में हुईं प्रवाहित ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
वाराणसी: चंपारण से काशी पहुंचीं लखीमपुर खीरी के दिवंगत किसानों की अस्थियां, गंगा में हुईं प्रवाहित
Thu, 21 Oct 2021 01:16 AM IST
गीतार्जुन गौतम
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
Published by: गीतार्जुन गौतम
Updated Thu, 21 Oct 2021 01:16 AM IST
सार
दो अक्तूबर को शुरू हुई किसान जन जागरण पदयात्रा बुधवार को चंपारण से काशी पहुंच गई, जिसका समापन शास्त्री घाट पर हुआ। इस दौरान उसका स्वागत किया गया। 19 दिन में तय 350 किमी की दूरी तय की गई।
विज्ञापन
किसान जानजागरण यात्रा कचहरी अंबेडकर चौराहे से होकर शास्त्री घाट पहुंची।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
बिहार के चंपारण से दो अक्तूबर को शुरू हुई किसान जन जागरण पदयात्रा बुधवार को वाराणसी के शास्त्री घाट पर सभा के बाद समाप्त हुई। भारतीय किसान यूनियन और संयुक्त किसान मोर्चा की 350 किलोमीटर की 19 दिवसीय पदयात्रा में काफी भीड़ उमड़ी। लखीमपुर खीरी में प्रदर्शन के दौरान हुई किसानों और एक पत्रकार की मौत हो गई थी। अंतिम संस्कार के बाद प्रदेश के सभी जिलों में इनकी अस्थियां भेजी गई थीं। जिनमें से वाराणसी जिले के हिस्से की अस्थियां गंगा में प्रवाहित की गई।
विज्ञापन
पदयात्रा के संयोजक हिमांशु तिवारी ने बताया कि पदयात्रा पूर्वी चंपारण, मोतिहारी, मलमालिया, माझी घाट, सीताब्दियरा, बलिया, रसड़ा, कासिमाबाद, गाजीपुर, नंदगंज, सिधौना होते हुए बनारस पहुंची। न्यूनतम समर्थन मूल्य (एमएसपी) पर गारंटी, तीनों कृषि कानूनों को वापस लेने सहित 10 सवालों के जवाब सरकार से मांगे गए। मंच पर नव निर्माण किसान संगठन के संयोजक अक्षय कुमार, रामधीरज, सुनील, रामजनम, फादर आनंद, राहुल सहित यूपी, बिहार और ओडिसा के सैकड़ों किसान मौजूद रहे।
विज्ञापन
मुस्तैद रही पुलिस, ड्रोन से हुई निगरानी
पदयात्रा के आगमन और सभा के दौरान वाराणसी कमिश्नरेट पुलिस मुस्तैद रही। चप्पे चप्पे पर पुलिस कर्मी तैनात रहे। वहीं, सभा स्थल की ड्रोन से निगरानी की गई। ताकि किसी भी तरह की अनहोनी पर तुरंत कार्रवाई की जा सके।
विज्ञापन