फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ballia News ›   Ladies undergarments recovered stolen from house police started investigation in ballia up

एक चोर जो चुराता महिलाओं के वस्त्र, घर से बरामद हुए ढेर सारे कपड़े

Sun, 07 Jun 2020 07:33 PM IST
गीतार्जुन गौतम अमर उजाला नेटवर्क, बलिया
अमर उजाला नेटवर्क, बलिया Published by: गीतार्जुन गौतम Updated Sun, 07 Jun 2020 07:33 PM IST
सार

  • पुलिस ने बरामद किए करीब 200 महिलाओँ के कपड़े, चोर की तलाश में जुटी।
  • पुलिस ने बताया मानसिक विक्षिप्त का हो सकता है शख्स।
  • उत्तर प्रदेश के बलिया की घटना, महिलाओं ने बताया गायब हो रहे थे उनके कपड़े।

विज्ञापन
Ladies undergarments recovered stolen from house police started investigation in ballia up
कमरे से बरामद कपड़े। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

आपने चोरियां भी बहुत देखी होंगी और एक से एक चोरों के बारे में भी सुना होगा। लेकिन आज हम जिस चोर के बारे में आपको बता रहे हैं, वह अनोखा है। यह चोर महिलाओं के केवल अंतर्वस्त्र चुराता है। इसने एक दो नहीं बल्कि डेढ़ सौ से 200 महिलाओं के अंतर्वस्त्र पिछले कई महीनों के अंतराल में चुराए हैं।

विज्ञापन

लोकलाज के भय से महिलाएं इन चोरियों के बारे में किसी को कुछ नहीं बता रही थीं। मामला बलिया जिले के भीमपुरा थाना क्षेत्र मोहम्मदपुर गांव का है। इस तरह की चोरी की जानकारी के बाद इलाके में अलग-अलग चर्चाएं शुरू हो गई हैं। इलाके के लोग इसे टोना-टोटका से जोड़कर देख रहे हैं तो पुलिस का मानना है कि यह हरकत किसी मानसिक रोगी की हो सकती है। बहरहाल भीमपुरा थाने की पुलिस मामले की जांच में जुट गई है।
विज्ञापन



ग्राम प्रधान दिनेशचंद्र त्रिपाठी के अनुसार गांव के रामाशीष मद्धेशिया का परिवार लंबे समय से गाजीपुर में रह रहा है। उनका गांव के बीच में पुराना मकान अब जर्जर हो चुका है और अधिकांश हिस्सा टूटकर गिर गया है। उसके ठीक बगल स्थित मकान में अभिषेक गुप्ता ने अपना मोबाइल खिड़की के पास चार्जिंग में लगाया था।

विज्ञापन
विज्ञापन

अभिषेक के अनुसार आधी रात के करीब चोर ने खिड़की के रास्ते मोबाइल चुरा लिया। अहले सुबह जब अभिषेक के मोबाइल का पहले से सेट अलार्म बजा तो वह मोबाइल खोजते हुए आवाज के सहारे जर्जर मकान में पहुंचा। वहां उसे अपना मोबाइल तो मिल गया लेकिन भीतर का नजारा देख हैरान रह गया।

मकान में करीब डेढ़ सौ से दो सौ की संख्या में लेडीज अंडरगारमेंटस सलीके से एक बांस व खिड़की पर टंगे हुए थे। धीरे-धीरे इसकी चर्चा पूरे गांव में फैल गई और लोगों की भीड़ लग गई। तब पता चला कि पिछले कई महीनों से गांव की महिलाओं के अंतर्वस्त्र गायब होते रहे हैं, लेकिन लोक लाज के कारण उन्होंने इसकी चर्चा नहीं की। ग्राम प्रधान ने मामले की सूचना भीमपुरा थाने को दी।

किसी मानसिक विक्षिप्त की हो सकती है हरकतः थानाध्यक्ष भीमपुरा
भीमपुरा थानाध्यक्ष शिवमिलन ने बताया कि मुहम्मदपुर गांव निवासी रामाशिष मद्धेशिया का परिवार लंबे समय से गाजीपुर रहता है। उनके बंद जर्जर मकान में रविवार को दर्जनों लेडीज अंडरगारमेंटस मिले हैं। जांच की जा रही है। प्रथम दृष्टया मामला किसी मानसिक विक्षिप्त से जुड़ा प्रतीत हो रहा है। जो ग्रामीणों के घर के बाहर टंगे महिलाओं के कपड़े पिछले एक माह से चोरी कर रहा था। मामले का खुलासा जल्द ही हो जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed