{"_id":"64fda55e64570bf2d406b315","slug":"laborer-dies-due-hit-by-train-in-varanasi-accident-while-crossing-railway-track-2023-09-10","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"Varanasi: ट्रेन से कटकर मजदूर की मौत, शराब के नशे में रेलवे ट्रैक पार करते समय हादसा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Varanasi: ट्रेन से कटकर मजदूर की मौत, शराब के नशे में रेलवे ट्रैक पार करते समय हादसा
Sun, 10 Sep 2023 04:45 PM IST
उत्पल कांत
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
Published by: उत्पल कांत
Updated Sun, 10 Sep 2023 04:45 PM IST
सार
वाराणसी के कादीपुर रेलवे स्टेशन के समीप ट्रेन से कटकर 40 वर्षीय मजदूर की मौत हो गई। ग्रामीणों के मुताबिक वो शराब के नशे में था। जिसके चलते वह ट्रैक पर आती हुई ट्रेन से टकरा गया और उसकी मौके पर ही मौत हो गई।
विज्ञापन
कादीपुर रेलवे स्टेशन के समीप की घटना
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
वाराणसी के कादीपुर रेलवे स्टेशन के समीप ट्रेन से कटकर 40 वर्षीय मजदूर की मौत हो गई। ग्रामीणों के मुताबिक वो शराब के नशे में था। जिसके चलते वह ट्रैक पर आती हुई ट्रेन से टकरा गया और उसकी मौके पर ही मौत हो गई। विरनाथीपुर निवासी विजय गौड़ (40) पुत्र रामबली गौड़ रविवार दोपहर परानापुर की एक बस्ती से कच्ची शराब पीकर निकला।
विज्ञापन
कादीपुर रेलवे स्टेशन के समीप रेलवे ट्रैक पार करने के दौरान मालगाड़ी की चपेट में आ गया। मौके पर ही उसकी मौत हो गई। सूचना पर पहुंची रेलवे पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। विजय की पत्नी उससे परेशान होकर मायके में रहती है। एक पुत्र और एक पुत्री है। घटनास्थल के पास ही बीते हफ्ते इसी तरह की एक घटना हुई थी।
विज्ञापन