फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   korona

फूलपुर के चितौरा में पहुंचीं स्वास्थ्य विभाग की टीम

Mon, 23 Mar 2020 12:03 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Mon, 23 Mar 2020 12:03 AM IST
विज्ञापन
korona
पिंडरा (वाराणसी)। फूलपुर के एक गांव में शनिवार को जिस युवक में कोरोना पॉजिटिव आया था, उसके गांव में रविवार को स्वास्थ्य विभाग की टीम पहुंची। सीएमओ डॉक्टर वीबी सिंह के साथ पहुंची टीम ने लोगों का सैंपल लिया और लोगों को कोरोना से बचाव के बारे में जागरूक किया। उधर दीनदयाल अस्पताल के आईशोलेशन वार्ड में भर्ती युवक के परिवारवालों को भी घर में ही आइसोलेट किया गया है। सीएमओ ने बताया कि गांव वालों की स्क्रीनिंग के साथ ही परिवारीजनों का सैंपल बीएचयू भेजा जाएगा। युवक का इलाज चल रहा है। फिलहाल वह खतरे से बाहर है।
विज्ञापन

शनिवार को युवक की रिपोर्ट पॉजिटिव आने के बाद रात में गांव को लॉक डाउन कर दिया गया था। सुबह होते ही टीम पहुंच गई। गांव को सेनेटाइज किया गया। साथ ही लोगों की थर्मल स्कैनिग से जांच की गई। इस दौरान ग्रामीणों को घर से न निकलने की हिदायत दी गई है। युवक के परिवार के सदस्यों को भी हिदायत दी गई कि किसी भी हाल में 15 दिन के पहले घर के बाहर न निकलें और कपड़े अच्छी तरह साफ करें। यह भी बताया गया कि कुछ दिन तक सिर्फ दाल चावल ही खाएं। वहीं सीएमओ डॉक्टर वीबी सिंह ने बताया कि युवक के माता-पिता,पत्नी,भाई और बेटे के साथ ही भांजी का सैंपल लिया गया। सैंपल बीएचयू भेजा जाएगा।
विज्ञापन

युवक से मिलने वालों की बनेगी सूची
युवक से मिलने वालों की सूची बनाकर उनकी भी स्क्रीनिग की जाएगी। सीएमओ ने बताया कि वह दुबई से आने के बाद किस किस से घर पर मिलने गया, इसकी जानकारी जुटाई जा रही है। इस अवसर पर ज्वाइंट मजिस्ट्रेट/एसडीएम पिंडरा मणिकण्डन ए. सीएमओ डॉ बीबी सिंह, तहसीलदार रामनाथ, प्रभारी चिकित्सा अधिकारी पिंडरा डॉ. हरिश्चंद्र मौर्य, डॉ पीयूष राय,डॉ सौरभ,डॉ वीरेंद्र सहित दर्जनों स्वास्थ्य कर्मी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

युवक के पिता के साथ काम करने वालों को किया गया आइसोलेट
शनिवार को रात में जैसे ही जानकारी हुई कि फूलपुर थाना क्षेत्र के चितौरा गांव निवासी युवक कोरोना पाजिटिव है तो उसके गांव पहुंची टीम ने लोगों को जागरूक किया। वहीं पावरलूम पर उसके पिता के साथ काम करने वालों को भी आइसोलेटेड किया गया। इसमें दो लोग ओदार गांव और एक व्यक्ति बगल के गांव राजपुर का रहने वाला है। पावर लूम को भी बंद करा दिया गया और राजपुर और ओदार गांव को भी सील किया गया। रविवार को इन दोनों गांव के लोगों की भी थर्मल स्कैनिंग हुई साथ ही पूरे गाँव को सेनेटाइज भी किया गया।
एयरइंडिया के विमान से 16 मार्च को दिल्ली आया
कोरोना पाजिटिव युवक 16 मार्च को एयर इंडिया के विमान एआई 916 से दुबई से दिल्ली पहुंचा था फिर दिल्ली से 17 मार्च को काशी विश्वनाथ एक्सप्रेस के जनरल बोगी में बैठकर वाराणसी आया। यहा आने के बाद ऑटो से अपने गांव पहुंचा था।

युवक के साथ यात्रा करने वालों की जुटाई जा रही जानकारी
यात्रा के दौरान युवक के साथ यात्रा करने वालो की जानकारी भी जुटाई जा रही है। अब प्रशासन और स्वास्थ्य महकमा यह पता करने में जुटा है कि उस दिन विमान में उसके बगल के सीट पर कौन कौन यात्री था। साथ ही ट्रेन में आने वालों के साथ ही ऑटो चालक का भी डिटेल लिया जा रहा है। विमान और ऑटो चालक का डिटेल तो मिल जाएगा लेकिन ट्रेन के जनरल कोच का डिटेल मिलना मुश्किल है। ऑटो चालक फूलपुर थाना क्षेत्र के नयेपुर बरजी गांव का रहने वाला है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed