Hindi News
›
Uttar Pradesh
›
Varanasi News
›
Kolkata's Sanju scored an own goal, while Suyash's header in the 89th minute gave Inter Kashi the victory.
{"_id":"69b3229414e96119d60ba358","slug":"kolkatas-sanju-scored-an-own-goal-while-suyashs-header-in-the-89th-minute-gave-inter-kashi-the-victory-varanasi-news-c-20-vns1103-1318243-2026-03-13","type":"story","status":"publish","title_hn":"Varanasi News: कोलकाता के संजू ने किया आत्मघाती गोल, 89वें मिनट में सुयश के हेडर से इंटर काशी की टीम जीती","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Varanasi News: कोलकाता के संजू ने किया आत्मघाती गोल, 89वें मिनट में सुयश के हेडर से इंटर काशी की टीम जीती
ये मारा गोल फुटबॉल टूर्नामेंट के मैच में एसपी कोलकाता की टीम के खिलाफ निर्णायक गोल दागता इंटर
Link Copied
भारतीय फुटबॉल संघ (आईएफएफ) की ओर से खेली जा रही इंडिया लीग अंडर-14 के मैच में इंटर काशी की टीम ने कोलकाता एसपी फाउंडेशन की टीम को 2-1 से हरा दिया। मैच का पहला अंक कोलकाता के फॉर्वर्ड खिलाड़ी संजू के आत्मघाती गोल से इंटर काशी की टीम को मिला। इससे कोलकाता की टीम को हार का सामना करना पड़ा।
विज्ञापन
बृहस्पतिवार को बनारस रेल इंजन कारखाना (बरेका) के इंटर कॉलेज मैदान पर मैच शुरू होते ही दोनों टीमों ने एक-दूसरे के गोलपोस्ट पर हमला शुरू कर दिया। इंटर काशी की टीम को 1-0 की बढ़त कोलकाता के फॉर्वर्ड खिलाड़ी संजू के आत्मघाती गोल से मिली। मैच के 35वें मिनट पर इंटर काशी के फाॅर्वर्ड खिलाड़ी ने तेज साइड किक किया। इसे कोलकाता की रक्षापंक्ति के खिलाड़ी ने रोकने का प्रयास किया लेकिन बॉल उससे टकराकर गोलकीपर के पीछे नेट में समा गई। इससे इंटर काशी की टीम को एक गोल की बढ़त मिली और स्कोर 1-0 हो गया।
विज्ञापन
दूसरे हाफ में 76वें मिनट में कोलकाता के तौसीफ मलिक ने हाफवॉली से गोल कर स्कोर 1-1 किया। मैच समाप्ति से एक मिनट पहले 89वें मिनट में इंटर काशी के फॉर्वर्ड खिलाड़ी सुयश ने हेडर से गोल कर स्कोर 2-1 टीम को जीत दिला दी। इंटर काशी टीम के कोच दिनेश नेगी ने मैन ऑफद मैच का पुरस्कार सुयश को दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे| Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।