फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Khwatin picked up the coffin with grapes, echoed, "Hay Imame Raza...

Varanasi News: ख्वातीन ने उठाया अंगूरों वाला ताबूत, गूंजी हाय इमामे रजा... की सदाएं

Mon, 04 Sep 2023 12:31 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Mon, 04 Sep 2023 12:31 AM IST
विज्ञापन
Khwatin picked up the coffin with grapes, echoed, "Hay Imame Raza...
ख्वातीन ने जब अंगूरों वाला ताबूत उठाया तो फिजा में हाय इमामे रजा... की सदाएं गूंज उठीं। जियारत को अकीदतमंदों का सैलाब उमड़ पड़ा। रविवार को 40 साल पुरानी रवायत को निभाते हुए ख्वातीन ने ताबूत उठाया। काली महल शिया जामा मस्जिद इमाबाड़ा हाशिम रिजवी से ख्वातीन ने पूरी अकीदत और एहतराम के साथ अंगूरों वाला ताबूत उठाया। इससे पहले मजलिस हुई। मजलिस का आगाज तलत फातिमा और कनीज फातिमा ने कलाम पाक की तिलावत से किया। आफरीन नसरीन आब्दी ने इमाम की शान में मर्सिया पढ़ा। नौशीन फातिमा सलमान ने कहा कि इमामे रजा को धोखे से अंगूर में जहर देकर शहीद कर दिया गया था। मेहरीन फातिमा ने दर्द भरे कलाम पेश किए जिसे सुनकर ख्वातीन की आंखों से आंसू छलक पड़े। मिनहाज फातिमा ने कहा कि इमाम का पूरा जीवन सब्र और इल्म की तालीम के लिए जाना जाता है। नुजहत फातिमा के संयोजन में हुए इस आयोजन में उस्ताद बिस्मिल्लाह की बड़ी बेटी जरीन फातिमा ने नौहा पेश किया। शिया जामा मस्जिद के प्रवक्ता हाजी सैयद फरमान हैदर ने बताया सोमवार से इमाम हुसैन के चेहल्लुम का पहला जुलूस बहेलिया टोला में स्वर्गीय राहत हुसैन के निवास से उठाया जाएगा।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed