खरमास खत्म: इस वर्ष शादियों के लिए शुभ मुहूर्त की भरमार, मई में सबसे अधिक, नवंबर में केवल चार
खरमास खत्म होने के बाद शुभ कार्यों की शुरुआत होगी। शादी वाले सभी घरों में शादी की शहनइयां गूजेंगी। बाजारों में पहले की तुलना में अब अधिक रौनक देखने को मिलेंगी। इस साल विवाह के मुहूर्त की भरमार है।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
सूर्य के मकर राशि में प्रवेश के साथ ही खरमास का भी समापन हो गया। खरमास के समापन के साथ ही शुभ मुहूर्त व कार्यों की शुरूआत हो जाएगी। 16 जनवरी से ही लग्न का मुहूर्त मिलने से शहनाई गूंजने लगेगी। इस साल विवाह के मुहूर्त की भरमार है, मई में सबसे अधिक 18 मुहूर्त हैं तो वहीं नवंबर में केवल चार मुहूर्त ही प्राप्त हो रहे हैं।
पिछले दो सालों से कोरोना महामारी व मुहूर्त के कारण शादियों का महीना फीका चल रहा था। खरमास के दूसरे दिन से ही लग्न मुहूर्त मिलने से बैंड-बाजा और बरात का शोर भी शुरू हो जाएगा। इस वर्ष मई व जून में सबसे अधिक दिन शुभ मुहूर्त है तथा मार्च और अक्तूबर में एक भी दिन शुभ मुहूर्त नहीं है।
काशी विश्वनाथ मंदिर न्यास के सदस्य पं. दीपक मालवीय ने बताया कि विवाह के लिए शुभ व उत्तम मुहूर्त इस साल मिल रहे हैं। खरमास में किसी भी प्रकार का कोई शुभ काम नहीं किया जाता है। ऐसे में इस समय को अशुभ मानकर सभी मांगलिक कार्यों पर रोक लग जाती है। अब खरमास खत्म होने के बाद शुभ कार्यों की शुरुआत होगी। शादी वाले सभी घरों में शादी की शहनइयां गूजेंगी।
कोरोना पाबंदियों का करना होगा पालन
बाजारों में पहले की तुलना में अब अधिक रौनक देखने को मिलेंगी। हालांकि कहीं ना कहीं ऐसे में लोगों को निराशा भी है। क्योंकि कोरोना पाबंदियों के कारण वैवाहिक व मांगलिक कार्यक्रमों में पाबंदियां रहेंगी। जिस वजह से कैटरर्स, मैरिज हॉल व गाड़ियों के लेन-देन करने वाले कारोबार पर भी कोरोना का असर पड़ सकता है।
पढ़ेंः काशी विश्वनाथ मंदिर में मंगला आरती और सुगम दर्शन के लिए टिकट की बिक्री शुरू, श्रद्धालुओं में प्रसन्नता
साल 2022 में शादी का शुभ मुहूर्त
- जनवरी - 16, 20, 21 22, 23, 24, 25, 26, 27, 28, 29, 30
- फरवरी - 4 5, 6, 9, 10, 11, 16, 17, 18, 19, 20
- अप्रैल - 17, 19, 20, 21, 22, 23, 27, 28
- मई - 2, 3, 4, 9, 10, 11, 12, 13, 14, 15, 16, 17, 18, 20, 24, 25, 26, 31
- जून - 1, 5, 6, 8, 9, 10, 11, 12, 13, 14, 15, 16, 17, 21, 22, 26
- जुलाई - 3, 4, 5, 6, 7, 8, 9
- नवंबर - 25, 26, 27, 28
- दिसंबर - 2,3,7, 9, 13 व 14
शादी-विवाह में सिर्फ 100 लोगों को शामिल होने की अनुमति
पढ़ें: वाराणसी के भाजपा कार्यकर्ताओं से 18 को पीएम मोदी करेंगे संवाद, देंगे यूपी चुनाव में जीत का मंत्र
लॉन संचालक कौशिक अग्रवाल ने बताया कि शादी में मेहमानों की पाबंदी के कारण थोड़ी निराशा है। क्योंकि इतने कम मेहमानों की संख्या में सिर्फ मजदूरों का किराया ही निकलेगा। सजावट करने वाले अंशुल गुप्ता ने बताया कि कोरोना संक्रमण के कारण आर्डर कम मिल रहे हैं।