{"_id":"61e2f371d58d2d7aa51d8c31","slug":"mission-2022-pm-narendra-modi-will-talks-with-bjp-workers-of-varanasi-on-18-january-give-mantra-of-victory-in-up-elections","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"मिशन 2022: वाराणसी के भाजपा कार्यकर्ताओं से 18 को पीएम मोदी करेंगे संवाद, देंगे यूपी चुनाव में जीत का मंत्र","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मिशन 2022: वाराणसी के भाजपा कार्यकर्ताओं से 18 को पीएम मोदी करेंगे संवाद, देंगे यूपी चुनाव में जीत का मंत्र
Sun, 16 Jan 2022 12:42 AM IST
उत्पल कांत
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
Published by: उत्पल कांत
Updated Sun, 16 Jan 2022 12:42 AM IST
सार
वाराणसी के भाजपा कार्यकर्ताओं से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 18 जनवरी को ऑनलाइन संवाद करेंगे। पार्टी की ओर से जारी पोस्टर में आयोजन और कार्यक्रम की रूपरेखा से रूबरू कराकर कार्यकर्ताओं से जुड़ने की अपील की गई है।
विज्ञापन
पीएम की बैठक
- फोटो : ANI
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 18 जनवरी को वाराणसी के भाजपा कार्यकर्ताओं से संवाद करेंगे। विधानसभा चुनावों के कार्यक्रम की घोषणा के बाद कार्यकर्ताओं के साथ पीएम का पहला राजनीतिक कार्यक्रम होगा। भाजपा उत्तर प्रदेश इकाई ने ट्विटर हैंडल पर जानकारी साझा कर लोगों से नमो एप के जरिये अपने विचार और सुझाव साझा करने को कहा है।
विज्ञापन
वहीं, पार्टी की ओर से जारी पोस्टर में आयोजन और कार्यक्रम की रूपरेखा से रूबरू कराकर कार्यकर्ताओं से जुड़ने की अपील की गई है। सह मीडिया प्रभारी धर्मेंद्र सिंह ने बताया कि सांसद बनने के बाद से अब तक पीएम 31 बार बनारस का दौरा कर चुके हैं।
विज्ञापन
पढ़ेंः आचार संहिता उल्लंघन: वाराणसी में चार सपा नेताओं सहित 10 के खिलाफ मुकदमा दर्ज, डिंपल यादव के जन्मदिन पर बांटे थे कंबल
विज्ञापन
काशी क्षेत्र के क्षेत्रीय अध्यक्ष महेश चंद्र श्रीवास्तव ने बताया कि पीएम सुबह 11 बजे नमो एप के जरिए संबोधित करेंगे। प्रधानमंत्री प्रमुख रूप से सभी बूथ अध्यक्षों से संवाद करेंगे। उन्हें जीत का मंत्र देंगे। बूथ अध्यक्षों का नाम प्रदेश आलाकमान को भेज दिया गया है। कार्यक्रम में विधायक, क्षेत्रीय पदाधिकारी, मंडल अध्यक्ष, जिलाध्यक्ष, जिला प्रभारी भी वर्चुअली जुड़ेंगे।
पढ़ेंः तस्वीरों में देखें बनारस में मकर संक्रांति: पतंग के साथ उड़ा कोरोना का डर, उल्लास के साथ उमड़ी आस्था