{"_id":"62912ad5d72a7046356a04b7","slug":"khadi-complex-will-be-built-in-kashi-products-of-every-state-will-get-space","type":"story","status":"publish","title_hn":"Varanasi News: काशी में बनेगा खादी कॉम्पलेक्स, हर राज्य के उत्पादों को मिलेगी जगह, चमकेगी बुनकरों और हस्तशिल्पियों की कला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Varanasi News: काशी में बनेगा खादी कॉम्पलेक्स, हर राज्य के उत्पादों को मिलेगी जगह, चमकेगी बुनकरों और हस्तशिल्पियों की कला
Sat, 28 May 2022 10:22 AM IST
दुष्यंत शर्मा
अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी
अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी
Published by: दुष्यंत शर्मा
Updated Sat, 28 May 2022 10:22 AM IST
सार
तीन मंजिला इस कॉम्पलेक्स के प्रथम तल पर दुकानें होंगी। दूसरे तल पर खादी ग्रामोद्योग आयोग का कार्यालय होगा व तीसरे तल पर सेमिनार हॉल, मीटिंग रूम, विशिष्ट अतिथियों के लिए कमरे होंगे।
विज्ञापन
खादी फैशन शो (फाइल)
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
खादी के उत्पादों की बढ़ती मांग को देखते हुए अब काशी में खादी कॉम्पलेक्स का निर्माण किया जाएगा। तीन मंजिला इस कॉम्पलेक्स के प्रथम तल पर दुकानें होंगी। दूसरे तल पर खादी ग्रामोद्योग आयोग का कार्यालय होगा व तीसरे तल पर सेमिनार हॉल, मीटिंग रूम, विशिष्ट अतिथियों के लिए कमरे होंगे। 12 करोड़ की लागत से तैयार होने वाले इस भवन में पूर्वांचल के साथ ही देश के विभिन्न राज्यों के खादी उत्पादों की प्रदर्शनी लगेगी। इससे काशी आने वाले पर्यटकों को लाभ होगा।
विज्ञापन
कांपलेक्स में होगा खादी प्लाजा
खादी ग्रामोद्योग आयोग के तेलियाबाग स्थित पुराने भवन की जगह बनने वाले कॉम्पलेक्स में खादी प्लाजा भी तैयार होगा, इसमें 20 दुकानें होंगी। इन दुकानों का आवंटन खादी से जुड़ी संस्था के कारीगरों को किया जाएगा जहां वो अपने उत्पादों को प्रदर्शित कर सकेंगे।
विज्ञापन
साल भर मिलेंगे खादी के उत्पाद
कांपलेक्स के निर्माण के बाद देश में बनने वाले खादी उत्पाद पूरे साल उपलब्ध रहेंगे। अभी तक खादी ग्रामोद्योग आयोग की ओर से साल में एक बार राष्ट्रीय स्तर की प्रदर्शनी लगाई जाती थी। इसमें कश्मीर, बंगाल, मध्यप्रदेश के साथ ही देश के दूसरे प्रदेशों से लोग शामिल होते थे। तभी लोगों को दूसरे प्रदेशों के उत्पाद मिल पाते थे। कांपलेक्स के निर्माण के बाद दूसरे प्रदेश के उत्पाद भी पूरे साल मिल सकेंगे।
विज्ञापन
कांपलेक्स निर्माण के लिए नक्शा पास कराने की प्रक्रिया चल रही है। टेंडर निकलने के बाद निर्माण कार्य शुरू होगा। इन सभी प्रक्रिया में जुलाई तक समय लगेगा। इसके बाद निर्माण की प्रक्रिया शुरू हो जाएगी।
- डीएस भाटी, निदेशक, खादी ग्रामोद्योग आयोग