डिप्टी सीएम बोले- 55 महीनों में भाजपा ने जितना काम किया, कांग्रेस 55 सालों में नहीं कर पाई
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
उत्तर प्रदेश के गाजीपुर में चुनावी प्रचार को धार देने के लिए प्रदेश के उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य पहलवानपुर पहुंचे। इस दौरान रेल राज्य मंत्री और भाजपा सांसद मनोज सिन्हा मौजूद रहे। अपने संबोधन में डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य ने कांग्रेस पर जम कर निशाना साधा।
भाजपा के विजय लक्ष्य संकल्प पिछड़ा वर्ग सम्मेलन में केशव प्रसाद मौर्य ने कहा कि गरीबों के घर तक बिजली और गरीब तक स्वास्थ्य सुविधाएं मोदी सरकार ने पहुंचाई हैं। जितना काम पीएम मोदी ने 55 महीने में किया है उतना काम कांग्रेस ने 55 सालों में नहीं किया।
मोदी सरकार ने पिछड़े वर्ग के विकास और उत्थान का काम किया है। मोदी सरकार ने ही किसान सम्मान निधि के जरिए किसानों को मदद पहुंचाई है। पीएम मोदी ने देश के विकास और खुशहाली के लिए बड़े और कड़े कदम उठाए।
केशव प्रसाद मौर्य ने कहा कि जमानत पर घूमने वाले एकजुट होकर नरेंद्र मोदी को रोकना चाहते हैं। पीएम मोदी और भाजपा को देश की जनता पर भरोसा है। जनता के विश्वास और भरोसे से ही एक बार फिर मोदी सरकार बनेगी।
केशव प्रसाद मौर्य ने दावा किया कि इस चुनाव में आजमगढ़ और अमेठी में भी कमल खिलेगा। गठबंधन पर केशव प्रसाद मौर्य बोले कि गठबंधन का लक्ष्य विकास नहीं है, उनका लक्ष्य है सिर्फ नरेंद्र मोदी को रोकना।