फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Kazim's family was from the beginning, the needle of suspicion

शुरू से ही शक की सुई थी काजिम के परिवार पर

Wed, 11 Jan 2017 02:22 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, वाराणसी
ब्यूरो/अमर उजाला, वाराणसी Updated Wed, 11 Jan 2017 02:22 AM IST
विज्ञापन
Kazim's family was from the beginning, the needle of suspicion
बिस्मिल्लाह खां
उस्ताद बिस्मिल्लाह खां की शहनाइयां चोरी होने के बाद से ही पुलिस की शक की सुई उनके बेटे काजिम हुसैन के परिवार पर थी। चौक पुलिस और क्राइम ब्रांच ने कई बार काजिम से पूछताछ की थी। परतें तब खुलनी शुरू हुईं जब एसटीएफ ने काजिम और  उसके परिवार के सदस्यों के मोेबाइल नंबर की टोह सर्विलांस से लेने के साथ ही उनकी रोजाना की गतिविधियोें पर निगाह रखी जाने लगी।
विज्ञापन



उस्ताद के पांच बेटे और चार बेटियां थीं। सबसे छोटे बेटे काजिम हुसैन ने चौक पुलिस को सूचना दी थी कि पांच शहनाई, चांदी की एक तश्तरी और सोने के दो कंगन एक बड़े बक्से में पांच रजाई के नीचे रखे थे। ये सब गायब हो गए हैं। इस पर काजिम के बेटे नजरे हसन का कहना था कि उसने जब चोरी की तो रजाइयों के नीचे सिर्फ चार ही शहनाई थी। सोने के कंगन और तश्तरी बक्से में नहीं थी। अब पुलिस इस सवाल का जवाब खोजने में जुटी है कि दोनों में सच कौन बोल रहा है।
विज्ञापन



उधर, नजरे हसन (22) ने बताया कि वह बारहवीं पास है। किसी नशे का लती नहीं है लेकिन दोस्तों के साथ पूरे दिन घूमता-फिरता है। कोई काम-धंधा न करने और मौज-मस्ती के चक्कर में उधारी बढ़ती ही जा रही थी। इसलिए उसने सोचा कि चांदी की शहनाइयां चुराकर उधारी भी  चुकता हो जाएगी और कुछ रुपये बच भी जाएंगे। वह इसकी फिराक में लगा था। 30 नवंबर को जब उसके पिता काजिम, मां रिजवाना और अन्य भाई हड़हा स्थित   पुश्तैनी मकान गए तो उसने अच्छा मौका देखकर शहनाइयां चुरा लीं। बताया कि शहनाई चोरी होने का मामला जब शांत हो गया तो वह असोम जाने वाला था लेकिन ट्रेनों की लेटलतीफी के कारण उसने निर्णय बदल लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन


 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed