{"_id":"643aeb0ed4f9b0bfe90acaa6","slug":"kashis-three-daughters-selected-in-womens-football-league-varanasi-news-c-20-vns1013-155943-2023-04-15","type":"story","status":"publish","title_hn":"Varanasi News: काशी की तीन बेटियों का महिला फुटबाॅल लीग में चयन, अहमदाबाद में होगा आयोजन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Varanasi News: काशी की तीन बेटियों का महिला फुटबाॅल लीग में चयन, अहमदाबाद में होगा आयोजन
Sun, 16 Apr 2023 05:28 PM IST
वाराणसी ब्यूरो
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
Published by: वाराणसी ब्यूरो
Updated Sun, 16 Apr 2023 05:28 PM IST
सार
भारतीय फुटबॉल फेडरेशन की ओर से गुजरात में होने वाले इंडियन महिला फुटबॉल लीग में जिले की तीन बेटियों का चयन हुआ है। दो खिलाड़ी बंगलूरू और एक तमिलनाडु की टीम की ओर से खेलेंगी। ब
विज्ञापन
फुटबॉल
- फोटो : पिक्साबे
विस्तार
भारतीय फुटबॉल फेडरेशन की ओर से गुजरात में होने वाले इंडियन महिला फुटबॉल लीग में जिले की तीन बेटियों का चयन हुआ है। दो खिलाड़ी बंगलूरू और एक तमिलनाडु की टीम की ओर से खेलेंगी। बनारस रेल इंजन कारखाना (बरेका) के इंटर काॅलेज मैदान में प्रशिक्षण देने वाले भैरव दत्त ने बताया कि फुटबॉल नर्सरी की संध्या राय, चांदनी पटेल का बंगलूरू और गुड़िया पटेल का तमिलनाडू टीम में चयन हुआ है।
विज्ञापन
तीनों खिलाड़ी 26 अप्रैल से 15 मई तक अहमदाबाद में अपनी प्रतिभा दिखाएंगी। भैरव दत्त ने बताया है कि नर्सरी की बेटियों को पहली बार फुटबॉल लीग में हिस्सा लेने का मौका मिला है। संध्या राय, गुड़िया और चांदनी पटेल तीन बार उत्तर प्रदेश की ओर से राष्ट्रीय महिला फुटबॉल चैंपियनशिप में हिस्सा ले चुकी हैं। फुटबॉल नर्सरी की पचास से अधिक बालिकाएं राष्ट्रीय प्रतियोगिताओं में प्रतिभाग कर चुकी हैं।
विज्ञापन