फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Kashi Vishwanath temple Police deployed in priest dress for devotees welcome

काशी विश्वनाथ धाम: हर-हर महादेव के जयघोष से भक्तों का स्वागत करेंगे पुलिसकर्मी, पुजारी की ड्रेस पहनकर तैनात

Thu, 11 Apr 2024 07:40 PM IST
प्रगति चंद अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी।
अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी। Published by: प्रगति चंद Updated Thu, 11 Apr 2024 07:40 PM IST
सार

श्री काशी विश्वनाथ मंदिर के गर्भगृह में श्रद्धालुओं की सुविधा और सहयोग के लिए पुजारी की वस्त्रों में पुलिसकर्मी तैनात हो गए हैं। सीपी के निर्देश के बाद पुलिस उपायुक्त ने पुलिस वालों की तैनाती पुजारी के वेश में की है। 

विज्ञापन
Kashi Vishwanath temple Police deployed in priest dress for devotees welcome
काशी विश्वनाथ धाम में पुजारी के ड्रेस में पुलिसकर्मी - फोटो : मंदिर प्रशासन

विस्तार

श्री काशी विश्वनाथ धाम में पुलिसकर्मी अब श्रद्धालुओं का स्वागत हर-हर महादेव के जयघोष से करेंगे। मंदिर में श्रद्धालुओं के साथ बेहतर व्यवहार और अच्छा माहौल बनाने के लिए मंदिर के गर्भगृह में पुलिसकर्मियों को पुजारियों की वेशभूषा में तैनात किया गया है। पहले दिन का यह बदलाव श्रद्धालुओं के लिए भी अच्छा रहा। सीपी मोहित अग्रवाल के निर्देश के बाद बुधवार से धाम क्षेत्र में इसकी पहल शुरू हो गई।

विज्ञापन


पुलिस आयुक्त मोहित अग्रवाल ने श्री काशी विश्वनाथ मंदिर के गर्भगृह में श्रद्धालुओं की सुविधा और सहयोग के लिए पुजारी के वस्त्रों में पुलिसकर्मियों की ड्यूटी लगाने का निर्देश दिया था। पुलिस उपायुक्त सुरक्षा सूर्यकांत त्रिपाठी ने निर्देश के अनुसार बुधवार से इसकी शुरुआत भी कर दी। श्री काशी विश्वनाथ मंदिर के गर्भ गृह में श्रद्धालुओं की सुविधा और सहयोग के लिए पुजारी के वस्त्र में पुलिस कर्मियों की ड्यूटी लगाई गई है। 
विज्ञापन



 

Trending Videos

Kashi Vishwanath temple Police deployed in priest dress for devotees welcome
काशी विश्वनाथ मंदिर में पुजारी की वस्त्रों में तैनात हुए पुलिसकर्मी - फोटो : मंदिर प्रशासन
धाम में आने वालों के लिए भी यह एक नया प्रयोग था। गर्भगृह में एक महिला और एक पुरुष पुलिसकर्मी की ड्यूटी पुजारी के वेश में लगाई गई है। उनके सहयोग में एक-एक महिला व पुरुष पुलिसकर्मी सादे वेश में भी तैनात किए गए हैं। छह साल पहले 2018 में गर्भगृह में तैनात होने वाले पुलिसकर्मियों के लिए धोती और कुर्ता का ड्रेसकोड लगाया गया था, लेकिन कुछ दिनों के बाद इसे बदल दिया गया। 

मंगलवार को सीपी ने धाम में निरीक्षण के बाद इसके निर्देश दिए थे। इसके तहत अब पुलिसकर्मियों को श्रद्धालुओं के साथ अच्छा व्यवहार करने के लिए सॉफ्ट स्किल ट्रेनिंग दी जाएगी। वीवीआईपी आगमन के दौरान श्रद्धालुओं को धक्का मारकर नहीं हटाएंगे। उन्हें नो टच पालिसी का पालन करना होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed