{"_id":"66361771bc502a954e0b6235","slug":"kashi-vishwanath-reached-sri-sri-ravi-shankar-two-day-visit-to-varanasi-2024-05-04","type":"story","status":"publish","title_hn":"Varanasi News: काशी में बोले श्री श्री रविशंकर- विकसित भारत में मातृ शक्ति का अहम योगदान है","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Varanasi News: काशी में बोले श्री श्री रविशंकर- विकसित भारत में मातृ शक्ति का अहम योगदान है
Sat, 04 May 2024 04:40 PM IST
अमन विश्वकर्मा
अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी
अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी
Published by: अमन विश्वकर्मा
Updated Sat, 04 May 2024 04:40 PM IST
सार
Varanasi News: अध्यात्म गुरु ने कहा कि वोट देना आपका धर्म और पूजा हैं। वोट दें जरूर से, इससे देश को मजबूती मिलती है। देश का विकास होगा। महिलाओ से कहा कि आप ख़ुश रहें, योग करें, सब ठीक होगा।
विज्ञापन
आध्यात्मिक गुरु श्री श्री रविशंकर
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
विकसित भारत को लेकर आर्ट आफ लिविंग के आध्यात्मिक गुरु श्री श्री रविशंकर दो दिवसीय दौरे पर काशी पहुंचे हुए हैं। वाराणसी प्रवास के दूसरे दिन विश्वनाथ मंदिर पहुंचे, बाबा को जल अर्पित और शिखर को नमन कर बाहर निकले। मौजूद लोगों ने गुरु जी को आकृष्ट करने के लिए महादेव का उद्घोष किया, जिस पर हाथ जोड़ कर सभी का अभिवादन स्वीकार कर आगे कार्यक्रम स्थल की ओर चले।
विज्ञापन
विज्ञापन
विकसित भारत के कार्यक्रम के तहत धाम स्थित त्रयंबकेश्वर हॉल मे अपने अनुयायियों संग पहुंचे। स्वामी जी ने कहा कि इस नगरी का अपना एक अलग ही महत्व शिव की नगरी का है, जो सत्य है। जहां मां के रूप मे पार्वती हैं, यहाँ हर किसी को आना चाहिए। जीवन का सत्य काशी में ही आकर मिलेगा।
विज्ञापन
आध्यात्मिक गुरु श्री श्री रविशंकर ने कहा कि विकसित भारत मे मातृ शक्ति का अहम योगदान है। मनुष्य रूप में हो या फिर देव, भगवानों के रूप में हर जगह महिलाओं को ही उच्च पद दिया जाता रहा है।