फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Kashi Vishwanath Dham got first place among religious places across country in india

Varanasi: इस मामले में देश भर के धर्म स्थलों में काशी विश्वनाथ धाम को मिला पहला स्थान, जानकर होगा गर्व

Fri, 18 Aug 2023 10:26 PM IST
उत्पल कांत न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी Published by: उत्पल कांत Updated Fri, 18 Aug 2023 10:26 PM IST
सार

नव्य-भव्य और दिव्य काशी विश्वनाथ धाम को नया तमगा मिला है।  बाल भिक्षावृत्ति और बाल श्रम मुक्त अभियान में विश्वनाथ धाम ने देशभर में चिह्नित प्रमुख 51 धर्म स्थलों में पहला स्थान प्राप्त किया है। 

विज्ञापन
Kashi Vishwanath Dham got first place among religious places across country in india
काशी विश्वनाथ धाम - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

बाल भिक्षावृत्ति और बाल श्रम मुक्त अभियान में श्री काशी विश्वनाथ धाम ने भारतवर्ष में चिह्नित प्रमुख 51 धर्म स्थलों में पहला स्थान प्राप्त किया है। यह जानकारी राष्ट्रीय बाल अधिकार संरक्षण आयोग के अध्यक्ष प्रियंक कानूनगो ने दी। शनिवार को बीएचयू के स्वतंत्रता भवन में केंद्रीय महिला एवं बाल विकास मंत्रालय की ओर से आयोजित छठीं वत्सल भारत संगोष्ठी में उन्होंने कहा कि बाल तस्करी को रोकने के लिए ग्रामीण क्षेत्रों में इसके खिलाफ अभियान चलाने और बच्चों को सुरक्षा देने की आवश्यकता है।

विज्ञापन


वहीं उन्होंने प्रथम स्थान प्राप्त करने पर सीडीओ हिमांशु नागपाल को सम्मानित किया। उन्होंने बताया कि 2014 के बाद से बाल और किशोर अधिनियम में किए गए बदलाव से इससे संबंधित अपराध कम हुए हैं। निरंतर अभियान चलाए जाने से लोग जागरूक भी हो रहे हैं। इसके पहले दिल्ली, भोपाल, मुंबई, रांची और गुवाहाटी में इस कार्यशाला का आयोजन हो चुका है।

विज्ञापन

सीडीओ हिमांशु नागपाल ने दी कार्ययोजना की जानकारी

मंत्रालय के अपर सचिव संजीव कुमार चड्ढा ने कहा कि कार्यशाला का उद्देश्य उन सभी पदाधिकारियों द्वारा किए जा रहे कार्यों का उत्सव मनाना और सराहना करना है, जो जिला और पंचायत स्तर पर काम कर रहे हैं। सीडीओ हिमांशु नागपाल ने वाराणसी में चलाए जा रहे अभियान के तहत अब तक की प्रगति और आगे की कार्ययोजना के बारे में बताया।

विज्ञापन
विज्ञापन

ये भी पढ़ें: काशी का दूसरा 'गोल्डन टेंपल'; संत रविदास का दरबार और बना भव्य, मंदिर का प्रवेश द्वार हुआ स्वर्ण मंडित

बाल संरक्षण के क्षेत्र में अच्छा काम करने वाले सम्मानित

Kashi Vishwanath Dham got first place among religious places across country in india
राष्ट्रीय बाल अधिकार संरक्षण आयोग के अध्यक्ष प्रियंक कानूनगो - फोटो : अमर उजाला

मंत्रालय की ओर से बाल तस्करी के खिलाफ लगातार काम कर रहीं पद्मश्री डॉ. सुनीता कृष्णन समेत आठ लोगों को बाल संरक्षण के क्षेत्र में अच्छा काम करने के लिए सम्मानित किया गया। संगोष्ठी में 12 राज्यों से करीब 1500 लोगों ने हिस्सा लिया। इसमें बाल कल्याण समितियों, किशोर न्याय बोर्ड, ग्राम बाल संरक्षण समिति के सदस्यों और आंगनबाड़ी प्रतिनिधि शामिल हुए। इस दौरान सांस्कृतिक कार्यक्रम भी पेश किए गए। इस दौरान राष्ट्रीय बाल अधिकार संरक्षण आयोग की सचिव रुपाली बनर्जी सिंह मौजूद रहीं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed