फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   kashi vishwanath corridor inauguration pm modi visit varanasi SPG takes blueprint for security arrangements

वाराणसी आ रहे पीएम मोदी: काशी विश्वनाथ धाम में सुरक्षा व्यवस्था का एसपीजी ने खींचा खाका, स्थलीय निरीक्षण कर लिया जायजा

Fri, 10 Dec 2021 09:10 PM IST
उत्पल कांत न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी Published by: उत्पल कांत Updated Fri, 10 Dec 2021 09:10 PM IST
सार

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 13 दिसंबर को काशी विश्वनाथ धाम के लोकार्पण के लिए दो दिवसीय दौरे पर वाराणसी आएंगे। एसपीजी ने सुरक्षा व्यवस्था की कमान शुक्रवार से संभाल ली है। 

विज्ञापन
kashi vishwanath corridor inauguration pm modi visit varanasi SPG takes  blueprint for security arrangements
काशी विश्वनाथ धाम में अधिकारियों ने किया स्थलीय निरीक्षण - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

श्रीकाशी विश्वनाथ धाम के लोकार्पण के लिए दो दिवसीय दौरे पर काशी आ रहे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की सुरक्षा व्यवस्था की कमान एसपीजी ने संभाल ली है। शुक्रवार को विश्वनाथ धाम में एएसएल की बैठक में एसपीजी और पुलिस अधिकारियों ने सुरक्षा व्यवस्था का खाका खींचा।
विज्ञापन


सुबह से लेकर शाम तक एसपीजी अधिकारियों ने कई चक्र में कॉरिडोर का निरीक्षण कर सुरक्षा व्यवस्था की तैयारियों को धार दिया। इस दौरान वीवीआईपी व वीआईपी रूट, गंगा घाट के रास्ते, कार्यक्रम स्थल, रूफ टॉप ड्यूटी स्थल सहित सुरक्षा प्वाइंट से जुड़े सभी बिंदुओं का स्थलीय निरीक्षण किया गया।
विज्ञापन


घाटों से धाम तक पूरा दिन टहलती रही एसपीजी 
एएसएल की बैठक में विभिन्न बिंदुओं पर एसपीजी अधिकारियों ने कमिश्नरेट पुलिस को निर्देशित किया। दिन के समय एसपीजी एडीजी के नेतृत्व में अधिकारियों की टीम गंगा जलमार्ग से विश्वनाथ मंदिर पहुंची। बाबा गर्भ गृह से लेकर विश्वनाथ धाम परिसर के चप्पे-चप्पे को देखा।  वीवीआईपी व वीआईवी आवाजाही वाले मार्गो से होते हुए एसपीजी टीम मंदिर परिसर के बाद कॉरिडोर चौक से होते हुए ललिता घाट तक का जायजा लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

पढ़ेंः काशी विश्वनाथ कॉरिडोर: गंगा जल लेकर पैदल ही गर्भगृह तक पहुंचेंगे प्रधानमंत्री, बाबा के साथ काशी के सभी शिवालयों में होगा अभिषेक

सुरक्षा व्यवस्था पर विशेष जोर

kashi vishwanath corridor inauguration pm modi visit varanasi SPG takes  blueprint for security arrangements
काशी विश्वनाथ धाम में अधिकारियों ने किया स्थलीय निरीक्षण - फोटो : अमर उजाला

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जिस रूट से गुजरेंगे उस रूट पर सुरक्षा के बाबत रूफ टॉप सिक्योरिटी आदि की पड़ताल की गई। अन्य सभी बिंदुओं को देखते हुए कमियों को चिन्हित करते हुए उसे दुरूस्त करने का निर्देश दिया। ललिता घाट नाव से गंगा मार्ग से अन्य गंतव्य को एसपीजी रवाना हुई।

इसके पूर्व एसपीजी टीम ने पुलिस आयुक्त ए सतीश गणेश, कमिश्नर दीपक अग्रवाल, डीएम कौशलराज शर्मा अन्य अफसरों के संग एएसएल की घंटे भर तक चली बैठक में सुरक्षा व्यवस्था पर विशेष जोर दिया। इसके बाद एसपीजी टीम चौबेपुर स्थित स्वर्वेद महामंदिर के लिए रवाना हुई। वहां ग्रामीण पुलिस अफसरों संग एसपीजी ने हेलीपैड, कार्यक्रम स्थल सहित अन्य तैयारियों का जायजा लिया। शनिवार को टीम बरेका गेस्ट हाउस का निरीक्षण करेगी।
पढ़ेंः काशी विश्वनाथ कॉरिडोर: बाबा के धाम में विग्रहों को मिलेगा पुराना स्थान, साकार होगी कण-कण शंकर की कल्पना, 145 शिवलिंग किए जाएंगे स्थापित

स्वर्वेद महामंदिर पर मंच स्थल को एसपीजी ने बदला

kashi vishwanath corridor inauguration pm modi visit varanasi SPG takes  blueprint for security arrangements
स्वर्वेद महामंदिर - फोटो : अमर उजाला

एसपीजी अधिकारियों की टीम ने शुक्रवार की देर शाम से लेकर रात तक चौबेपुर उमरहवा स्थित स्वर्वेद महामंदिर कार्यक्रम स्थल का भी निरीक्षण किया। 14 दिसंबर को विहंगम योग समाज के वार्षिकोत्सव समारोह में प्रधानमंत्री शामिल होंगे। 

सुरक्षा के बाबत एसपीजी ने बृहस्पतिवार की रात प्राथमिक विद्यालय मुड़ली के पास प्रधानमंत्री के लिए बनाए जा रहे मंच के स्थान को भी बदल दिया गया। अब यह मंच 100 मीटर दूर उत्तर दिशा में बनाया जा रहा है।
पढ़ेंः काशी विश्वनाथ धाम की अद्भुत छटा: सतरंगी रोशनी से नहाया बाबा का दरबार, तस्वीरों में देखें भव्य नजारा

गंगा में नौका संचालन पर भी रहेगा प्रतिबंध

एसपीजी अधिकारियों और प्रशासनिक अधिकारियों ने सुरक्षा के लिहाज से लोकार्पण वाले दिन प्रधानमंत्री की सुरक्षा के बाबत फैसला लिया है कि गंगा में नाव संचालन पर पूर्णतय प्रतिबंध रहेगा। जब तक प्रधानमंत्री विश्वनाथ धाम में रहेंगे तब तक राजघाट से लेकर अस्सी के बीच नौका संचालन पर पूर्णतय रोक रहेगी। वहीं सुरक्षा के लिहाज से गंगा में जल पुलिस, एनडीआरएफ के अलावा सिविल पुलिस भी गंगा घाटों पर पूरी निगरानी बनाए रखेंगी।  

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed