फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Kashi Vishwanath corridor Inauguration by pm modi SPG reached Varanasi inspect venues from today

काशी विश्वनाथ धाम लोकार्पण: वाराणसी पहुंची एसपीजी, आज से करेगी कार्यक्रम स्थलों का निरीक्षण

Fri, 10 Dec 2021 12:41 AM IST
उत्पल कांत न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी Published by: उत्पल कांत Updated Fri, 10 Dec 2021 12:41 AM IST
सार

13 दिसंबर को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के हाथों लोकार्पित होने वाले श्रीकाशी विश्वनाथ धाम और चौबेपुर स्थित स्वर्वेद महामंदिर स्थल को एसपीजी शनिवार के बाद से ही अपने कब्जे में ले लेगी।

विज्ञापन
Kashi Vishwanath corridor Inauguration by pm modi SPG reached Varanasi inspect venues from today
स्वर्वेद महामंदिर धाम में सुरक्षा व्यवस्था का आईजी रेंज ने लिया जायजा - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

श्रीकाशी विश्वनाथ धाम के लोकार्पण के लिए आ रहे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की सुरक्षा व्यवस्था की तैयारियों को परखने के लिए एसपीजी बृहस्पतिवार को शहर में पहुंच गई। दोपहर के समय पहुंची 12 सदस्यीय एसपीजी ने कुछ देर तक एयरपोर्ट पर प्रशासनिक अधिकारियों संग चर्चा की।

विज्ञापन


सुरक्षा से जुड़े अधिकारियों के अनुसार शुक्रवार से टीम अलग-अगल कार्यक्रम स्थलों का निरीक्षण कर सुरक्षा व्यवस्था की तैयारियों का जायजा लेगी। शनिवार तक एसपीजी के उच्चाधिकारियों का भी एक दल शहर में पहुंच जाएगा। 
विज्ञापन


 जल, थल और नभ से निगहबानी का प्लान
13 दिसंबर को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के हाथों लोकार्पित होने वाले श्रीकाशी विश्वनाथ धाम और चौबेपुर स्थित स्वर्वेद महामंदिर स्थल को एसपीजी शनिवार के बाद से ही अपने कब्जे में ले लेगी। एयरपोर्ट से लगायत बरेका गेस्ट हाउस से लंका, अस्सी और विश्वनाथ मंदिर, गंगा घाट, चौबेपुर स्थित स्वर्वेद महामंदिर का शुक्रवार से ही एसपीजी दौरा शुरू कर देगी।  मंदिर के अंदर और बाहर की सुरक्षा काफी चाक चौबंद बनाई जा रही है। प्रधानमंत्री के दौरे को देखते हुए जल, थल और नभ से निगहबानी का प्लान बनाया जा रहा है।

विज्ञापन
विज्ञापन
पढ़ेंः  वाराणसी आ रहे पीएम मोदी: गंगा में चलेंगी सीएनजी नावें, मोटरबोट चलाई तो लाइसेंस होगा निरस्त

आईजी रेंज ने लिया सुरक्षा व्यवस्था का जायजा

स्वर्वेद महामंदिर धाम में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के कार्यक्रम को लकर आईजी जोन एसके भगत और पुलिस अधीक्षक ग्रामीण अमित वर्मा ने बृहस्पतिवार को मातहतों के साथ कार्यक्रम स्थल का निरीक्षण किया। इस दौरान मंच, हेलीपैड, महामंदिर की सुरक्षा व्यवस्था आदि की समीक्षा की।

कार्यक्रम के आयोजक संत प्रवर विज्ञान देव महाराज व व्यवस्था में जुटे लोगों से सुरक्षा व्यवस्था आदि के बारे में जानकारी ली। उन्होंने कहा कि विहंगम योग के स्वयंसेवकों की नियुक्ति कर उसके मोबाइल नंबर पुलिस को उपलब्ध कराया जाए। आसपास के कस्बों व गांवों में किराएदारों व संदिग्ध व्यक्तियों की सूची उपलब्ध कराने का निर्देश दिया।  उधर, देर शाम एसपीजी के अधिकारियों ने सुरक्षा व्यवस्था के लिए हर बिंदुओं की जांच की।

23 दिसंबर को पीएम करेंगे परियोजनाओं का लोकार्पण व शिलान्यास

काशी विश्वनाथ धाम के लोकार्पण के बाद मास पर्यंत चलने वाले भव्य काशी दिव्य काशी अभियान के तहत आयोजित 23 दिसंबर के कार्यक्रम में तब्दीली की जा रही है। पीएम 23 दिसंबर को वाराणसी में जनसभा को संबोधित कर परियोजनाओं का लोकार्पण और शिलान्यास करेंगे।

दरअसल, 16 दिसंबर को गुजरात में जैविक खेती पर राष्ट्रीय स्तर का कार्यक्रम आयोजित किया जा रहा है। ऐसे में शाहंशाहपुर स्थित बायो गैस प्लांट परिसर में होने वाला कार्यक्रम स्थगित किया जाएगा। कारण, 23 दिसंबर को गौ आधारित खेती पर आयोजित राष्ट्रीय सेमिनार को 16 दिसंबर को गुजरात में होने वाले सम्मेलन में समाहित किया जाएगा।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 23 दिसंबर को वाराणसी आएंगे और परियोजनाओं का लोकार्पण व शिलान्यास करेेेंगे। इस दौरान पीएम की जनसभा भी प्रस्तावित की जा रही है। यहां बता दें कि यह पहला मौका होगा जब प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी एक महीने दूसरी बार अपने संसदीय क्षेत्र का दौरा करेंगे। पीएम की जनसभा के लिए स्थान की तलाश भी शुरू कर दी गई है।

टीएफसी में होगा महापौर सम्मेलन, पीएम वर्चुअल संबोधित करेंगे

काशी विश्वनाथ धाम के लोकार्पण के बाद मास पर्यंत चलने वाले भव्य काशी दिव्य काशी अभियान में 17 दिसंबर को बड़ा लालपुर स्थित दीनदयाल उपाध्याय हस्तकला संकुल (टीएफसी) में महापौर सम्मेलन होगा। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी दोपहर एक बजे देशभर से आए महापौर को वर्चुअल संबोधित करेंगे।

महापौर सम्मेलन से पहले टीएफसी में ही मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और केंद्रीय नगर विकास मंत्री हरदीप सिंह पुरी बदलता नगरीय परिवेश विषय पर लगने वाले प्रदर्शनी का उद्घाटन करेंगे। इसमें देश व प्रदेश के अन्य जनपदों में नगरीय क्षेत्रों में किए गए विशेष एवं उल्लेखनीय उपलब्धियों से संबंधित कार्यों का प्रदर्शन किया जाएगा।

जिले के प्रभारी मंत्री आशुतोष टंडन ने बृहस्पतिवार को टीएफसी का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान मौके पर मौजूद अधिकारियों को व्यवस्थाओं से संबंधित आवश्यक दिशा-निर्देश दिए तथा सम्मेलन की संपूर्ण तैयारी समय से पूर्व उच्च स्तरीय किए जाने का निर्देश दिया। इस दौरान भारत सरकार के नगर विकास विभाग के अपर सचिव सुरेंद्र बांगड़े, प्रदेश नगर विकास के सचिव अनुराग यादव, नगर आयुक्त प्रणय सिंह सहित अन्य अधिकारी प्रमुख रूप से उपस्थित रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed