फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Kashi vishwanath corridor dream project of narendra modi in varanasi

पीएम मोदी के ड्रीम प्रोजेक्ट को पूरा करने के लिए इस देश से मंगाए जा रहे पत्थर, 428 करोड़ आएगी लागत

Wed, 26 Jun 2019 04:09 PM IST
Sayali Maurya न्यूज डेस्क,अमर उजाला,वाराणसी
न्यूज डेस्क,अमर उजाला,वाराणसी Published by: Sayali Maurya Updated Wed, 26 Jun 2019 04:09 PM IST
विज्ञापन
Kashi vishwanath corridor dream project of narendra modi in varanasi
पीएम मोदी (फाइल फोटो) - फोटो : twitter

देश के प्रधानमंत्री और वाराणसी के सांसद नरेंद्र मोदी का ड्रीम प्रोजेक्ट काशी विश्वनाथ कॉरिडोर पर काम तेजी से हो रहा है। गंगा तट से काशी विश्वनाथ मंदिर तक बाबा के भक्तों के लिए बनने वाले पावन पथ पर वियतनाम के पत्थर बिछाए जाएंगे। 

विज्ञापन


काशी विश्वनाथ धाम के ज्यादातर हिस्सों में यहां के विशेष दूधिया पत्थरों का प्रयोग किया जाएगा। काशी विश्वनाथ मंदिर के परिसर को भी विस्तार दिया जाएगा। काशी विश्वनाथ धाम के डिटेल प्रोजेक्ट रिपोर्ट (डीपीआर) में पूरे क्षेत्र के निर्माण में अलग अलग पत्थरों के उपयोग का प्रस्ताव दिया गया है।
विज्ञापन


काशी विश्वनाथ मंदिर परिसर में श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए उसमें अलग अलग जगहों पर बैठने, रुद्राभिषेक सहित अन्य पूजा अर्चना और दुनिया भर के भक्तों के लिए होने वाले लाइव प्रसारण की व्यवस्था होगी। वर्तमान मंदिर परिसर का विस्तार किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


इसमें ऐसी व्यवस्था होगी कि एक समय में काशी विश्वनाथ धाम में 25 हजार से ज्यादा लोग मौजूद रह सकेंगे। बाहरी इलाकों में वियतनाम के पत्थर का प्रयोग किया जाएगा। सामान्य मार्बल और संगमरमर की अपेक्षा ज्यादा चमक वाले इस पत्थर में टूट फूट की संभावना कम होती है।

इसके अलावा धाम के मंदिरों को संवारने में चुनार के बलुआ पत्थर प्रयोग में लिए जाएंगे। मंडलायुक्त दीपक अग्रवाल ने बताया कि डीपीआर में प्रत्येक बिंदु को विस्तार से बताया गया है। काशी विश्वनाथ धाम के निर्माण में पत्थरों का ही उपयोग ज्यादा है।

वहीं, काशी विश्वनाथ धाम का डिटेल प्रोजेक्ट रिपोर्ट (डीपीआर) सोमवार को कैबिनेट मंजूरी के लिए शासन को भेज दी गई। 500 पन्नों की रिपोर्ट में धाम का ब्राड प्लान, इस्टीमेट और तकनीकी पहलु को शामिल किया गया है। कैबिनेट में प्रस्तुत होने से पहले शासन की पब्लिक फाइनेंस एकाउंट डिपार्टमेंट इसका परीक्षण करेगी।

उम्मीद है कि जुलाई में टेंडर प्रक्रिया पूरी कराकर अगस्त से काम शुरू करा दिया जाएगा। करीब 40 हजार वर्ग मीटर में बनने वाले काशी विश्वनाथ धाम को 428 करोड़ रुपये से तैयार किया जाएगा। इसमें गंगा घाट से काशी विश्वनाथ मंदिर तक पावन पथ बनाया जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed