फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Kashi Vishwanath corridor accident responsibility of investigation given to PWD temple administration gave compensation to deceased family

काशी विश्वनाथ धाम हादसाः जांच की जिम्मेदारी पीडब्ल्यूडी को, मृतक की पत्नी को मंदिर प्रशासन ने दी सहायता राशि

Sun, 12 Sep 2021 07:53 PM IST
उत्पल कांत न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी Published by: उत्पल कांत Updated Sun, 12 Sep 2021 07:53 PM IST
सार

निर्माणाधीन काशी विश्वनाथ धाम में ललिता घाट के पास शनिवार रात हुए हादसे की जांच पीडब्ल्यूडी को सौंपी गई है। मृतक के परिजनों और घायलों को कार्यदायी संस्था से भी आर्थिक मदद दिलाई जाएगी।

विज्ञापन
Kashi Vishwanath corridor accident responsibility of investigation given to PWD temple administration gave  compensation to deceased family
काशी विश्वनाथ कॉरिडोर में चल रहा काम - फोटो : सोशल मीडिया।

विस्तार

श्री काशी विश्वनाथ धाम में शनिवार रात हुए हादसे की जांच की जिम्मेदारी लोक निर्माण विभाग (पीडब्ल्यूडी) को सौंपी गई है। वहीं मंदिर प्रशासन की ओर से हादसे में घायल मजदूर की पत्नी को सहायता राशि का चेक दिया गया और मृतक का अंतिम संस्कार भी कराया गया। कार्यदायी संस्था की ओर से भी मृतक की पत्नी को सहायता राशि प्रदान की जाएगी। 

विज्ञापन


काशी विश्वनाथ धाम परिसर में एक मजदूर की मौत और दो मजदूरों की घायल होने की घटना की जांच पीडब्ल्यूडी को सौंपी गई है। शनिवार की रात निर्माणाधीन काशी विश्वनाथ परिसर में मालवाहक से बड़े ग्लास (शीशे) उतारे जा रहे थे। असावधानी के कारण एक बड़ा शीशा गिरने से उसके नीचे दबकर एक मजदूर की मौत हो गई थी।
विज्ञापन


हादसे में एक मजदूर और मालवाहक का चालक घायल हो गए थे। हादसे में जान गंवाने वाले मजदूर की पहचान चंदौली जिले के बबुरी कस्बा निवासी सिंटू (22) के रूप में हुई थी। रविवार को पोस्टमार्टम के बाद पुलिस ने सिंटू का शव उसके परिजनों को सौंप दिया। मंदिर प्रशासन ने दो लाख रुपये की सहायता राशि का चेक उसकी पत्नी पिंकी को सौंपा।
विज्ञापन
विज्ञापन

पढ़ेंः काशी विश्वनाथ कॉरिडोर हादसाः फिर सामने आई लापरवाही, पिछले हफ्ते ही सीएम योगी ने सुरक्षा को लेकर चेताया था

वहीं कार्यदायी संस्था की ओर से भी दो से तीन दिनों में तीन लाख रुपये की सहायता राशि दी जाएगी। मृतक की पत्नी पिंकी ने बताया कि वह बेटे और बेटी के साथ मायके गई थी। इसके बाद उसका पति बनारस मजदूरी करने आ गया था। 

काशी विश्वनाथ मंदिर के मुख्य कार्यपालक अधिकारी सुनील कुमार वर्मा ने बताया कि मृतक के परिजनों और घायलों को कार्यदायी संस्था से भी आर्थिक मदद दिलाई जाएगी। मंदिर प्रशासन की ओर से मृतक की पत्नी को दो लाख रुपये की सहायता राशि का चेक प्रदान किया गया है।

मजदूर का अंतिम संस्कार भी मंदिर प्रशासन की ओर से कराया गया है। पीडब्ल्यूडी हादसे की जांच कर रही है। घायल मजदूर विनोद कुमार और वाहन चालक मोहम्मद शाहिद की हालत ठीक है। 

पीडब्ल्यूडी के सुरक्षा इंतजामों पर उठ रहे सवाल

श्री काशी विश्वनाथ मंदिर परिक्षेत्र में चल रहे निर्माण कार्य की पूरी जिम्मेदारी पीडब्ल्यूडी व कार्यदायी संस्था की है। आए दिन हो रहे हादसों के कारण पीडब्ल्यूडी के सुरक्षा व संरक्षा इंतजामों पर भी अब सवाल उठने लगे हैं। सुरक्षा मानकों का पूरी तरह से पालन नहीं होने के कारण ही काशी विश्वनाथ धाम क्षेत्र में लगातार हादसे हो रहे हैं।

शनिवार  रात हादसे में जिस मजदूर की मौत हुई थी वह भी अप्रशिक्षित था। उसको मैदागिन से पकड़कर लाया गया था। गौरतलब है कि काशी विश्वनाथ धाम परिसर में इससे पहले बीती 1 जून की भोर एक जर्जर भवन का एक हिस्सा गिर जाने से 2 मजदूरों की मौत हो गई थी। हादसे में 7 मजदूर घायल भी हुए थे। उस दौरान भी पीडब्लयूडी ने जांच की थी। पीडब्ल्यूडी ने किसी को हादसे का जिम्मेदार तो नहीं ठहराया था, लेकिन लापरवाहियां तमाम बताई थीं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed