फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Kashi Vidyapith student union elections nomination for on 17 December or 18 voting on last week of this month

काशी विद्यापीठ: काम आया छात्रनेताओं का दबाव, छात्रसंघ चुनाव के लिए नामांकन 17 या 18 दिसंबर को

Thu, 09 Dec 2021 11:33 PM IST
उत्पल कांत न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी Published by: उत्पल कांत Updated Thu, 09 Dec 2021 11:33 PM IST
सार

महात्मा गांधी काशी विद्यापीठ में छात्रसंघ चुनाव के लिए जिला प्रशासन, पुलिस तथा विश्वविद्यालय प्रशासन और छात्रनेताओं के बीच बृहस्पतिवार को बैठक हुई।

विज्ञापन
Kashi Vidyapith  student union elections nomination for on 17 December or 18 voting on last week of this month
महात्मा गांधी काशी विद्यापीठ - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

वाराणसी स्थित महात्मा गांधी काशी विद्यापीठ में छात्रसंघ चुनाव दिसंबर के अंतिम सप्ताह में हो सकते हैं। छात्रसंघ चुनाव के लिए जिला प्रशासन, पुलिस तथा विश्वविद्यालय प्रशासन और छात्रनेताओं के बीच बृहस्पतिवार को बैठक हुई। इसमें 17 या 18 दिसंबर को छात्रसंघ चुनाव के नामांकन के लिए तिथि संभावित है। 

विज्ञापन


गुरुवार को चीफ प्राक्टर प्रो. निरंजन सहाय की अध्यक्षता में आगामी छात्रसंघ चुनाव के लिए बैठक आयोजित हुई। बैठक में नामांकन और चुनाव की तारीखों पर सहमति बनी है। विश्वविद्यालय के चीफ प्रॉक्टर प्रो. निरंजन सहाय ने बताया कि निर्धारित तिथियों के आशय का पत्रक संभावित उम्मीदवारों को सौंपा गया है।
विज्ञापन


जिला प्रशासन, पुलिस प्रशासन और विश्वविद्यालय के प्रतिनिधियों के बीच छात्र संघ चुनाव कराने पर विचार विमर्श हुआ। विमर्श के बाद निर्धारित हुआ कि 17 एवं 18 दिसंबर में से किसी एक तारीख को छात्र संघ चुनाव के नामांकन के लिए नियत की जाएगी। संभावना जताई जा रही है कि दिसंबर के अंतिम सप्ताह में छात्रसंघ चुनाव कराए जा सकते हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

छात्रसंघ चुनाव कराने की हो रही थी मांग

बता दें कि छात्रनेता विश्वविद्यालय प्रशासन पर छात्रसंघ चुनाव कराने के लिए लगातार दबाव बना रहे थे।  छात्रनेताओं ने विद्यापीठ के आसपास व नगर के प्रमुख चौराहों पर पोस्टर व होर्डिंग भी लगाना शुरू कर दिया है। परिसर का माहौल पूरी तरह चुनावी मूड में दिखने लगा है। छात्रों में पैठ बनाने के लिए छात्रनेता प्रचार-प्रसार कर रहे हैं। कोई हाथ जोड़ रहा है तो कोई वरिष्ठ साथियों का पैर छूकर आशीर्वाद मांग रहा है।

एमएसडब्ल्यू नव प्रवेशित विद्यार्थियों की कक्षाएं 16 से

काशी विद्यापीठ में एमएसडब्ल्यू प्रथम सेमेस्टर के नव प्रवेशी विद्यार्थियों की कक्षाएं 16 दिसंबर से शुरू होंगी। इसमें प्रथम सप्ताह में 16 दिसंबर से 23 दिसंबर तक अनुस्थापना कार्यक्रम कराया जाएगा। अनुस्थापना कार्यक्रम में सहभागिता करना अनिवार्य है। ब्यूरो 

वाणिज्य विषय में छूटे हुए परीक्षार्थियों की मौखिकी 16 दिसंबर को
विद्यापीठ बीकॉम की मौखिक परीक्षा में अनुपस्थित विद्यार्थियों को एक और मौका मिलेगा। विश्वविद्यालय प्रशासन ने बीकॉम प्रथम, द्वितीय तृतीय एवं चतुर्थ सेमेस्टर के विश्वविद्यालय परिसर और संबद्ध महाविद्यालयों के परीक्षार्थियों की मौखिकी परीक्षा के लिए 16 दिसंबर की तारीख निर्धारित की है।

जिनकी मौखिक परीक्षा किसी भी कारण से छूट गई हो तो उनकी मौखिकी 16 दिसंबर को वाणिज्य विभाग में अपराहन एक बजे से संपन्न होगी। विभागाध्यक्ष प्रो. कृपा शंकर जायसवाल ने बताया कि ऐसे परीक्षार्थी परीक्षा नियंत्रक/ कुलसचिव द्वारा शुल्क हेतु अग्रसारित आवेदन पत्र के साथ 2000 रुपये की शुल्क रसीद तथा प्रवेश पत्र /अंक पत्र के साथ मौखिकी परीक्षा में शामिल हो सकते हैं। ब्यूरो

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed