फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   kashi vidyapeeth

काशी विद्यापीठ में छात्रसंघ चुनाव 4 नवंबर को, इस दिन से होगी नामांकन की प्रक्रिया

Tue, 15 Oct 2019 02:00 AM IST
वाराणसी ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी Published by: वाराणसी ब्यूरो Updated Tue, 15 Oct 2019 02:00 AM IST
विज्ञापन
kashi vidyapeeth
महात्मा गांधी काशी विद्यापीठ - फोटो : अमर उजाला

महात्मा गांधी काशी विद्यापीठ में चार नवंबर को छात्रसंघ चुनाव होंगे। सोमवार को चुनाव अधिकारी प्रो. सभाजीत सिंह यादव ने उक्त घोषणा करते हुए बताया कि चार नवंबर को देर शाम तक चुनाव परिणाम घोषित किए जाएंगे।

विज्ञापन


26 अक्तूबर से शुरू हो रही नामांकन प्रक्रिया के लिए केवल ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन ही मान्य होंगे। इसके लिए पंत प्रशासनिक भवन में सुरक्षाधिकारी कक्ष में हेल्पलाइन की व्यवस्था की गई है।
विज्ञापन


प्रो. सभाजीत सिंह यादव ने बताया कि नामांकन के बाद मूल प्रमाणपत्र 27 को जमा कराए जाएंगे और वैध-अवैध प्रत्याशियों की सूची का प्रकाशन शाम को किया जाएगा। नामांकन वापसी 28 अक्तूबर और वैध प्रत्याशियों की सूची अपराह्न 2 बजे जारी होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


प्रत्याशियों को ऑनलाइन नामांकन, प्रस्तावक एवं उम्मीदवार को प्रवेश शुल्क की रसीद, 75 फीसदी उपस्थिति का प्रमाणपत्र, चुनाव आचार संहिता के पालन का शपथपत्र एवं परिचय पत्र की छाया प्रति जमा करनी होगी। इसमें अध्यक्ष, उपाध्यक्ष, महामंत्री, पुस्तकालय मंत्री और संकाय प्रतिनिधि के पद पर चुनाव होंगे।

नोटा का भी होगा विकल्प
चुनाव के दौरान नोटा का विकल्प भी उपलब्ध होगा। विश्वविद्यालय के गंगापुर परिसर तथा एनटीपीसी परिसर शक्तिनगर में दो-दो परिसर प्रतिनिधियों का चुनाव अलग से कराया जाएगा। विश्वविद्यालय में चुनाव होने के बाद दोनों परिसर के चुनाव होंगे। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed