फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bhadohi News ›   Mission Admission Kashi Vidyapeeth entrance examinations from August 4

Mission Admission: काशी विद्यापीठ की प्रवेश परीक्षाएं चार अगस्त से, दाखिले के लिए 29663 ने कियाआवेदन

Fri, 29 Jul 2022 10:30 AM IST
वाराणसी ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी Published by: वाराणसी ब्यूरो Updated Fri, 29 Jul 2022 10:30 AM IST
सार

महात्मा गांधी काशी विद्यापीठ की प्रवेश परीक्षाएं चार से सात अगस्त तक चलेंगी। स्नातक और स्नातकोत्तर में दाखिल के लिए 29663 अभ्यर्थियों ने आवेदन किए हैं।

विज्ञापन
Mission Admission Kashi Vidyapeeth entrance examinations from August 4
महात्मा गांधी काशी विद्यापीठ - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

महात्मा गांधी काशी विद्यापीठ की प्रवेश परीक्षाएं चार से सात अगस्त तक चलेंगी। स्नातक और स्नातकोत्तर में दाखिल के लिए 29663 अभ्यर्थियों ने आवेदन किए हैं। 31 पाठ्यक्रमों में प्रवेश परीक्षा होगी। बाकी 28 पाठ्यक्रम में निर्धारित सीट से दोगुने से कम आवेदन आने के कारण मेरिट से दाखिला लिया जाएगा।

विज्ञापन


कुलसचिव डॉ. सुनीता पांडेय के अनुसार, चार अगस्त को पहली पाली में सुबह नौ से 10.30 बजे तक बीएससी बायो, एमए-एमएससी गृह विज्ञान, एमए मनोविज्ञान, बीसीए, पीजीडीसीए दूसरी पाली में 12 से 1.30 बजे तक बीएससी कृषि, बीएफए, एमएसडब्ल्यू और तीन से साढ़े चार बजे तक बीएससी गणित, एमएफए, पीजी डिप्लोमा इन साइकोथेरेपी काउंसिलिंग एंड गाइडेंस की प्रवेश परीक्षा होगी।
विज्ञापन


पांच अगस्त को पहली पाली में एलएलएम, बीए एलएलबी, एमपीएड, डिप्लोमा इन वोकल म्यूजिक, एमएससी गणित बॉटनी व भूगोल, दूसरी पाली में एलएलबी, एमए सोशियोलॉजी, राजनीति विज्ञान, एमएड, जर्नलिज्म एंड मास कॉम और सात अगस्त को पहली पाली में बीए, दूसरी पाली में बीकॉम, तीसरी पाली में एमकॉम, बीलिब एंड इंफॉर्मेशन साइंस, बीए मास कम्यूनिकेशन, एमएफए पेंटिंग, एमए इतिहास और एम म्यूज की प्रवेश परीक्षा होगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

इन पाठ्यक्रमों में होगा मेरिट से दाखिला

बीएससी (टेक्सटाइल्स एंड हैंडलूम), एमए (हिंदी, संस्कृत, अंग्रेजी, उर्दू, दर्शन, अर्थशास्त्र, गांधी विचार, आईआरपीएम, ग्रामीण विकास, सांख्यिकी), दो वर्षीय कन्नड़ पाठ्यक्रम, पीजी डिप्लोमा इन कर्मकांड, पीजी डिप्लोमा इन फैशन डिजाइन, पीजी डिप्लोमा इन एचआरडी, डिप्लोमा इन ड्रामा, सर्टिफिकेट कोर्स इन रशियन, डिप्लोमा इन रशियन, पीजी डिप्लोमा इन नेचुरोपैथी एंड योगा, पीजी डिप्लोमा इन एनजीओ मैनेजमेंट, सर्टिफिकेट इन योगा, पीजी डिप्लोमा इन ग्राउंड वाटर रिसोर्स मैनेजमेंट, बीलिब, मॉस्टर ऑफ टूरिज्म एंड ट्रैवेल मैनेजमेंट और एमलिब। 

पांच अगस्त की प्रवेश परीक्षाओं का विरोध 

पांच अगस्त को होने वाली पीजी और एलएलबी की प्रवेश परीक्षाओं पर छात्र नेताओं ने विरोध जताया है। छात्रसंघ अध्यक्ष शशि प्रकाश चंदन व महामंत्री अभिषेक सोनकर ने बृहस्पतिवार को धरना देकर तारीख बदलने की मांग की। विश्वविद्यालय प्रशासन से आश्वासन मिलने के बाद छात्रों ने धरना समाप्त किया। इस दौरान प्रमोद, दीपक, चंद्र प्रकाश मौर्या, अफसर अहमद, अभिषेक मिश्रा, साहिल, गौरव, विवेक, करण, सुधांशु, अंकित, अभिरंजन, विकास, अभय, अजीत, आदित्य, राज मौजूद रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed