{"_id":"608593c72655ce3fce2f662f","slug":"kashi-s-enhanced-value-vishal-returns-after-winning-medals-from-poland-in-international-boxing","type":"story","status":"publish","title_hn":"काशी का बढ़ाया मान, अंतरराष्ट्रीय मुक्केबाजी में पोलैंड से पदक जीतकर लौटे विशाल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
काशी का बढ़ाया मान, अंतरराष्ट्रीय मुक्केबाजी में पोलैंड से पदक जीतकर लौटे विशाल
Sun, 25 Apr 2021 09:37 PM IST
गीतार्जुन गौतम
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
Published by: गीतार्जुन गौतम
Updated Sun, 25 Apr 2021 09:37 PM IST
विज्ञापन
मुक्केबाज विशाल गुप्ता।
- फोटो : अमर उजाला
पोलैंड में हुए यूथ वर्ल्ड चैंपियनशिप में कांस्य पदक जीतकर वाराणसी के कनेरी गांव के मुक्केबाज विशाल गुप्ता रविवार को अपने गांव पहुंचे। जहां उनकी मां और अन्य खिलाड़ियों ने उनका स्वागत और सम्मान किया।
विज्ञापन
विशाल ने बताया हरियाणा में 10 दिन के प्रशिक्षण शिविर के बाद 12 से 24 अप्रैल तक आयोजित यूथ वर्ल्ड चैंपियनशिप में भारतीय टीम के 91 किलो भार वर्ग में चयन हुआ था। जहां उनका मुकाबला बुल्गारिया, क्रोएशिया और काजकिस्तान से हुआ। उन्हें हराकर सेमीफाइनल जगह बनाई। सेमीफाइनल मुकाबले में मेजबान पोलैंड के मुक्केबाज से 3-2 के स्कोर से हार कर कांस्य पदक से संतोष करना पड़ा।
विज्ञापन
विशाल की उपलब्धि पर उनके कोच दिलीप सिंह, मां मालती देवी, पिता श्यामधर गुप्ता, विकास, आकाश, उत्तर प्रदेश के बॉक्सिंग संघ के अध्यक्ष सीपीएस तेवतिया बधाई दी। विशाल ने वर्ष 2015 से सिगरा स्टेडियम से कोच दिलीप सिंह मार्गदर्शन मुक्केबाजी की शुरुआत की। 2018 में पहले स्कूली नेशनल में पदक जीतकर छह साल के कॅरियर में कई राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय प्रतियोगिताओं में काशी का मान बढ़ाया।
विज्ञापन