Varanasi: मुकदमा होने पर काशी राजपरिवार की कृष्ण प्रिया बोलीं- बगैर जांच हमें अपराधी बना दिया गया
काशी राजपरिवार के सदस्यों की आपसी रार खुलकर सामने आ गई है। मंगलवार को रामनगर थाने की पुलिस ने काशी राजपरिवार के प्रतिनिधि अनंत नारायण सिंह की बहनों व राजकुमारी विष्णु प्रिया व कृष्ण प्रिया और दो भांजों सहित अन्य अज्ञात के खिलाफ चोरी, आपराधिक षड्यंत्र रचने के आरोपों में मुकदमा दर्ज किया है।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
चोरी व आपराधिक षडयंत्र में मुकदमा दर्ज होने के बाद काशी राजपरिवार की सदस्य कृष्ण प्रिया ने बुधवार को पुलिस आयुक्त मुथा अशोक जैन से मिलकर न्याय की गुहार लगाई। कृष्ण प्रिया ने कहा कि कोई कमी नहीं है, फिर चोरी की बात कहां से आ गई। सभी आरोप मनगढ़ंत व झूठे हैं। पुलिस ने एकतरफा कार्रवाई की है। कृष्ण प्रिया के मुताबिक, पुलिस आयुक्त ने न्याय दिलाने का भरोसा दिलाया है।
रामनगर किले के सुरक्षा अधिकारी ने काशी राजपरिवार के सदस्य कुंवर अनंत नारायण सिंह की दो बहनों और दो भांजों के खिलाफ चोरी सहित अन्य आरोपों में मुकदमा दर्ज कराया है। इससे नाराज कृष्ण प्रिया ने कहा कि रामनगर किले में पग-पग पर सीसी कैमरे लगे हैं। चोरी कैसे हो सकती है। बिना इजाजत किले में कोई प्रवेश भी नहीं कर सकता है।
हमारे पास क्या गद्दा या फर्नीचर नहीं है। काशी नरेश की बेटियां क्या इतनी गई-गुजरी हो गई हैं कि अब नौकर उनके खिलाफ मुकदमा दर्ज कराएगा? हमारा सिविल का एक मुकदमा चल रहा था, उसमें हमारे पक्ष में कुछ अच्छा फैसला आया है। उसे खराब करने के लिए जानबूझकर क्रिमिनल केस दर्ज कराया गया। तहकीकात कराए बगैर ही मुकदमा दर्ज कर लिया गया। हमें अपराधी बना दिया गया। कृष्ण प्रिया ने कहा कि हमें उम्मीद है कि प्रशासन हमारे साथ न्याय करेगा।
ये भी पढ़ें: राजकुमारियों के खिलाफ फर्नीचर-बेड चोरी का केस दर्ज, षडयंत्र रचने का भी आरोप, जानें- क्या है मामला?
यह है पूरा मामला
रामनगर किले के सुरक्षा अधिकारी राजेश कुमार शर्मा के अनुसार, बीते 25 जून को ड्योढ़ी कोट के एक कमरे का ताला तोड़ा गया। कमरे से कुंवर अनंत नारायण सिंह के महत्वपूर्ण कागजात, फर्नीचर और बेड चुरा लिया गया।
राजेश कुमार शर्मा के अनुसार यह चोरी कुंवर अनंत नारायण सिंह की बहन विष्णु प्रिया और कृष्ण प्रिया के निर्देश पर वरद नारायण सिंह और वल्लभ नारायण सिंह व उनके कर्मचारियों ने की है। वरद नारायण सिंह और वल्लभ नारायण सिंह कृष्ण प्रिया के बेटे हैं।