{"_id":"9fd2ac88dfb41bb00c2c25704053e1dc","slug":"kashi-pm-dalits-in-mind-will-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"काशी में पीएम दलितों से करेंगे मन की बात","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
काशी में पीएम दलितों से करेंगे मन की बात
ब्यूरो, अमर उजाला, वाराणसी
Updated Mon, 08 Feb 2016 01:59 AM IST
विज्ञापन
माघी पूर्णिमा पर संत रविदास की जन्मस्थली सीर गोवर्धन में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी दुनिया भर से आने वाले दलितों को सामाजिक समरसता का संदेश देंगे। मोदी रविदास मंदिर में हाजिरी लगाने के साथ ही घंटे भर यहां बिताएंगे। इस दौरान वह संत के दरबार में लंगर भी छक सकते हैं। रविदास मंदिर में पीएम के आगमन से जुड़े कार्यक्रमों पर संत रविदास जन्मस्थान पब्लिक चैरिटेबल ट्रस्ट की ओर से देर रात तक मंथन किया गया।
केंद्रीय सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता राज्य मंत्री विजय सांपला ने ट्रस्ट के पदाधिकारियों के साथ पीएम के दौरे से जुड़े बिंदुओं पर गहन मंथन किया। सीर गोवर्धन पहुंचने पर पीएम मुख्य समारोह के अलावा और कहां-कहां जा सकते हैं, इस पर चर्चा की गई।
संत रविदास मंदिर के पुजारी और ट्रस्ट के सदस्य महंत मनदीप दास महाराज ने बताया कि प्रधानमंत्री करीब घंटे भर मंदिर के सत्संग हाल में बिताएंगे। इस दौरान वह ट्रस्ट के पदाधिकारियों से मुलाकात भी करेंगे। प्रधानमंत्री गुरु दरबार का लंगर भी चख सकते हैं। इसके बाद वह सभास्थल पर जाएंगे। वहां डेरा सच्चखंड बल्लां के प्रमुख संत निरंजन दास महाराज की मौजूदगी में होने वाली सभा में दुनिया भर से आने वाले रविदासिया धर्म के अनुयायियों को संबोधित करेंगे।