{"_id":"64fa0c274efcdeb0a50239b3","slug":"kashi-kotwal-baba-kaal-bhairav-mandi-shines-with-hariyali-shringar-queue-of-devotees-2023-09-07","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"Varanasi: हरियाली श्रृंगार पर चमक उठा काशी के कोतवाल का दरबार, देर रात तक भक्तों की लगी रही कतार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Varanasi: हरियाली श्रृंगार पर चमक उठा काशी के कोतवाल का दरबार, देर रात तक भक्तों की लगी रही कतार
Fri, 08 Sep 2023 12:16 AM IST
उत्पल कांत
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
Published by: उत्पल कांत
Updated Fri, 08 Sep 2023 12:16 AM IST
सार
काशी के कोतवाल बाबा कालभैरव का गुरुवार को हरियाली श्रृंगार हुआ। देर रात तक काशी के कोतवाल के दर्शन के लिए श्रद्धालुओं की कतार लगी हुई थी। मंदिर के महंत जितेंद्र कुमार द्विवेदी ने बताया कि यह श्रृंगार प्रत्येक वर्ष भाद्रपद में किया जाता है।
विज्ञापन
काशी के कोतवाल बाबा कालभैरव का हरियाली श्रृंगार
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
काशी के कोतवाल बाबा कालभैरव का गुरुवार को हरियाली श्रृंगार हुआ। बाबा कालभैरव के राजशाही झांकी में उनके एक हाथ में कमंडल, एक हाथ में दंड, एक हाथ में खप्पर और एक हाथ में ब्रह्मा जी का शीश था। माला और आभूषणों से बाबा की झांकी सजाई गई। पूरा मंदिर परिसर में सजावट की गई।
विज्ञापन
अलसुबह पांच बजे बाबा कालभैरव के श्रृंगार के बाद मंदिर का पट भक्तों के दर्शन के लिए खोला गया। दोपहर में बाबा की शयन आरती के बाद मंदिर का पट बंद कर दिया गया। दोपहर 2:30 बजे मंदिर का पट फिर से दर्शन पूजन के लिए खोला गया। रात में बाबा को कारन, मोछी, बका, सेव, नमकीन और विभिन्न प्रकार के पकवानों का भोग लगाया गया।
विज्ञापन
रात 12:00 बजे 1001 बातियों से आरती की जाएगी। देर रात तक काशी के कोतवाल के दर्शन के लिए श्रद्धालुओं की कतार लगी हुई थी। मंदिर के महंत जितेंद्र कुमार द्विवेदी ने बताया कि यह श्रृंगार प्रत्येक वर्ष भाद्रपद में किया जाता है।
विज्ञापन