फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Kashi first waste to wonder park being prepared in town hall Varanasi

UP: टाउनहॉल में तैयार हो रहा काशी का पहला वेस्ट टू वंडर पार्क, कबाड़ से बने जानवरों की आकृतियां करेंगी आकर्षित

Wed, 25 Feb 2026 04:27 PM IST
प्रगति चंद अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी।
अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी। Published by: प्रगति चंद Updated Wed, 25 Feb 2026 04:27 PM IST
सार

Varanasi News: वाराणसी के टाउनहॉल में काशी का पहला वेस्ट टू वंडर पार्क तैयार हो रहा है। इसकी खास बात यह है कि यहां दिखने वाले जानवर असली नहीं, बल्कि कबाड़ से तैयार की गई कलाकृतियां हैं। 

विज्ञापन
Kashi first waste to wonder park being prepared in town hall Varanasi
Varanasi City - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

वाराणसी टाउनहॉल में शहर का पहला वेस्ट टू वंडर पार्क तैयार किया जा रहा है। कबाड़ से बने जानवरों की आकृतियां और विशेष लाइटिंग पर्यावरण संरक्षण के साथ कला को प्रदर्शित करेंगी। टायर से झूले और पहिये से बच्चों के खिलौने तैयार किए गए। 

विज्ञापन


पार्क की खास बात यह है कि यहां दिखने वाले जानवर असली नहीं, बल्कि कबाड़ से तैयार की गई कलाकृतियां हैं। बिल्ली की आकृति कबाड़ से बनाई गई है। हरियाली के प्राकृतिक रूप के बीच कबाड़ से बने कलाकृतियां मोहक है। 
विज्ञापन


इस पार्क में जानवर अलग-अलग लोहे, मोटर पार्ट्स, पुरानी मशीनों से तैयार किए गए हैं, जिससे न केवल पर्यावरण संरक्षण को बढ़ावा मिलेगा, बल्कि कला का नया रूप भी लोगों के सामने आएगा। बिल्ली की आकृति कबाड़ से बनाई गई है और छोटी आकार की सुंदर चिड़िया भी कबाड़ से बनी है। कबाड़ से बनी आकृतियों के निर्माण कार्य लगभग पूरे हो गए हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन

दो महीने के अंदर शुरुआत किए जाने की उम्मीद है। वेस्ट टू वंडर पार्क की सुंदरता को बढ़ाने के लिए विशेष लाइटिंग की भी व्यवस्था की जा रही है, जो शाम होते ही जानवरों की आकृतियों को जीवंत रूप देगी। पार्क में स्थापित जीव जैसे ही रोशनी में चमकेंगे एक अद्भुत दृश्य प्रस्तुत करेंगे।


अधिकारी बोले
वेस्ट टू वंडर पार्क से न केवल निगम का कबाड़ समाप्त होगा बल्कि बच्चों के लिए एक बेहतर पार्क होगा। जिसमें उनके पसंदीदा जानवरों की आकृति और खेल से जुड़ीं आकृतियां होंगी। जो उन्हें आकर्षित करेंगी। उनका मानसिक और शारीरिक स्वास्थ्य बेहतर होगा। -सविता यादव, अपर नगर आयुक्त

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed