फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Kashi daughter Flying Lieutenant Shivangi will fly Rafale fighter plane first female fighter pilot of country Rafale Squadron

काशी की बेटी फ्लाइंग लेफ्टिनेंट शिवांगी उड़ाएंगी राफेल, जानें देश की राफेल स्क्वाड्रन की पहली महिला फाइटर पायलट के बारे में

Thu, 24 Sep 2020 10:33 AM IST
गीतार्जुन गौतम न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी Published by: गीतार्जुन गौतम Updated Thu, 24 Sep 2020 10:33 AM IST
विज्ञापन
Kashi daughter Flying Lieutenant Shivangi will fly Rafale fighter plane first female fighter pilot of country Rafale Squadron
शिवांगी सिंह। - फोटो : अमर उजाला

वह दिन दूर नहीं जब काशी की बेटी शिवांगी सिंह राफेल उड़ाते आसमान की ऊंचाइयों को छूते नजर आएगी। राफेल उड़ाने वाली देश की पहली महिला पायलट फ्लाइंग लेफ्टिनेंट शिवांगी का चयन भारतीय वायु सेना में 2015 में हुआ था और 2017 में कमीशन मिला।

विज्ञापन


हैदराबाद में ट्रेनिंग पूरी होने के बाद शिवांगी इस समय मिग-21 की फाइटर पायलट हैं और वह राजस्थान में हैं। इधर राफेल उड़ाने के लिए चयन होने के बाद शिवांगी सिंह के फुलवरिया स्थित घर में जश्न का माहौल है। परिवार के सदस्य मिठाई बांटकर खुशी का इजहार कर रहे हैं।
विज्ञापन


विज्ञापन
विज्ञापन



बीएचयू में एनसीसी कैडेट रही हैं शिवांगी :
वाराणसी में स्कूलिंग के बाद उच्च शिक्षा के लिए बनारस हिंदू विश्वविद्यालय (बीएचयू) पढ़ने गई थीं। बीएचय में ही वह नेशनल कैडेट कोर में 7 यूपी एयर स्क्वाड्रन का हिस्सा थीं। बीएचयू से 2013 से 2015 तक एनसीसी कैडेट रहीं। साथ ही सनबीम भगवानपुर से बीएससी किया। शिवांगी दिल्ली में गणतंत्र दिवस परेड में 2013 में उत्तर प्रदेश टीम का प्रतिनिधित्व कर चुकी हैं। उन्होंने 2016 में प्रशिक्षण के लिए वायु सेना अकादमी ज्वाइन की थी।

Kashi daughter Flying Lieutenant Shivangi will fly Rafale fighter plane first female fighter pilot of country Rafale Squadron
घर में खुशी का माहौल। - फोटो : अमर उजाला

मां सीमा सिंह ने बताया कि शिवांगी इस समय राजस्थान में है। बेटी ने जो सपना देखा था उसे पूरा किया है। उन्होंने बताया कि पिछले 16 दिसंबर 2017 को ही हैदराबाद स्थित एयर फोर्स अकादमी में उसे फाइटर पायलट का तमगा मिला था। रविवार को बेटी के साथ बात हुई थी। उसके बाद से उससे कोई बात नहीं हो पाई है।

उधर पिता कुमारेश्वर सिंह ने बताया कि बिटिया ने मान बढ़ाया है। इसे जीवन की सबसे बड़ी उपलब्धि बताते हुए कहा कि अब बस बिटिया की राफेल उड़ाते देखने का सपना है वो भी पूरा हो जाएगा। शिवांगी की मां सीमा सिंह गृहिणी हैं और भाई मयंक बनारस में 12वीं का छात्र है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed