फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Kargil Vijay Diwas courage and valour of brave sons was remembered and tribute was paid

कारगिल विजय दिवस: वीर सपूतों के साहस और शाैर्य को किया याद, दी श्रद्धांजलि; भूतपूर्व सैनिकों का सम्मान

Sun, 27 Jul 2025 05:32 PM IST
अमन विश्वकर्मा अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी।
अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी। Published by: अमन विश्वकर्मा Updated Sun, 27 Jul 2025 05:32 PM IST
सार

Varanasi News: कारगिल दिवस के अवसर पर सेना के जवान और भूतपूर्व सैनिकों को सम्मानित किया गया। इसके साथ ही शहीद जवानों को नमन भी किया गया। उनकी शाैर्य गाथा सुनाकर लोगों को देश प्रेम की जानकारी दी गई।

विज्ञापन
Kargil Vijay Diwas courage and valour of brave sons was remembered and tribute was paid
कार्यक्रम में माैजूद भाजपा नेता और भूतपूर्व सैनिक। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

Kargil Vijay Diwas 2025: कारगिल विजय दिवस पर भाजपा महानगर कार्यालय गुलाब बाग में गोष्ठी हुई। इसकी अध्यक्षता कर रहे महानगर अध्यक्ष प्रदीप अग्रहरि में भारतीय सेना के भूतपूर्व सैनिकों का सम्मान किया गया। 

विज्ञापन


मुख्य अतिथि पूर्व जिला अध्यक्ष सुरेंद्र सिंह ने कहा कि कारगिल युद्ध 5000 फीट की ऊंचाई पर लड़ा गया। इसमें हमारी सेना के उत्साह और वीरता ने पाकिस्तान को धूल चटाई। 
विज्ञापन


महानगर अध्यक्ष ने भूतपूर्व सैनिकों का सम्मान अंगवस्त्रम एवं माला पहनाकर किया। उन्होंने कहा कि कारगिल युद्ध  85 दिनों तक चला। संचालन कार्यक्रम के संयोजक मधुकर चित्रांश और धन्यवाद ज्ञापन जगदीश त्रिपाठी ने किया। इस अवसर पर अशोक कुमार पांडेय, किशोर सेठ, राहुल सिंह, अभिषेक मिश्रा, मधु सिंह सिंह शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन


वहीं, भाजपा के क्षेत्रीय कार्यालय केशरीपुर रोहनिया में जिला संगोष्ठी में कारगिल के शहीदों को याद किया गया। अतिथियों में भाजपा नेता सरोज कुशवाहा, भाजपा जिलाध्यक्ष एमएलसी हंसराज विश्वकर्मा, एमएलसी धर्मेंद्र सिंह किसान मोर्चा के ज़िलाध्यक्ष रामप्रकाश सिंह वीरू ने विचार रखे। कार्यक्रम का संचालन महामंत्री प्रवीण सिंह गौतम ने किया। जिला महामंत्री संजय सोनकर, डॉ. जयप्रकाश दुबे आदि रहे।

कार्यक्रम में सम्मानित होने वाले भूतपूर्व सैनिकों में मेजर एमए अंसारी, सूबेदार मेजर नरेंद्र सिंह, सूबेदार मेजर ज्ञानेंद्र दत्त सिंह, हवलदार आरएस ठाकुर, हवलदार गुलाब सिंह, हवलदार संजय राय रहे।

Kargil Vijay Diwas courage and valour of brave sons was remembered and tribute was paid
39 जीटीसी में बलिदानियों को सलामी देते सेना के जवान। - फोटो : अमर उजाला

वाराणसी छावनी परिषद एवं दीपिका कल्चरल सोसाइटी ऑफ इंडिया की ओर आयोजित साप्ताहिक आयोजन वरुणा संध्या में कलाकारों को प्रमाण पत्र अजय गुप्ता ने प्रदान किया एवं धन्यवाद ज्ञापन सचिन कुमार श्रीवास्तव ने दिया। हरहुआ के चक्का गांव में शहीद स्मारक का अनावरण हुआ। 

उधर, सारनाथ में कारगिल योद्धा अजय सिंह के नेतृत्व में सैनिक सम्मानित हुए। इस दाैरान राज्यमंत्री रविंद्र जायसवाल ने वीर कारगिल योद्धा स्मृति द्वार बनाने की घोषणा की। 

किया बच्चों को सम्मानित : पीएम श्री केंद्रीय विद्यालय 39 जीटीसी में शनिवार को  प्राचार्य ने स्कूल बॉयज कैप्टन अनंत पांडेय और स्कूल गर्ल्स कैप्टन वैष्णवी पांडेय व अन्य को बैज और सैशे प्रदान किए।

 प्राचार्य डॉ. सीबीपी वर्मा ने नवनियुक्त गठित विद्यालय परिषद को बधाई दी। इस अवसर पर आलम अली और सहायक पुलिस आयुक्त नितिन तनेजा उपस्थित रहे। प्राचार्य डॉ. सीबीपी वर्मा ने उन्हें पुष्प गुच्छ देकर सम्मानित किया। संचालन स्नातकोत्तर शिक्षक (हिंदी) अजीत भूषण राहुल ने किया। 

युद्ध में मिली विजय को किया याद : 39 गोरखा ट्रेनिंग सेंटर में शनिवार को ब्रिगेडियर अनिर्बान दत्ता की उपस्थिति में 39 जीटीसी के सभी अधिकारियों और जवानों ने भूतपूर्व सैनिकों और वीर नारियों को ब्रिगेडियर और ज्योति दत्ता ने सम्मानित किया। 

कांग्रेस ने किया बाबा का जलाभिषेक
कारगिल विजय दिवस पर कांग्रेस ने पहले बलिदानियों को श्रद्धांजलि दी और फिर काशी द्वार से बाबा विश्वनाथ का जलाभिषेक किया। शनिवार को कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने कारगिल युद्ध में बलिदान वीर सपूतों को याद करते हुए प्रदेश अध्यक्ष अजय राय के लहुराबीर स्थित कैंप कार्यालय पर पुष्पांजलि अर्पित की।

प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि आज का दिन हमारे लिए बेहद महत्वपूर्ण है। धन्यवाद ज्ञापन जिलाध्यक्ष राजेश्वर सिंह पटेल व महानगर अध्यक्ष राघवेंद्र चौबे ने किया। इस दौरान प्रजानाथ शर्मा, दुर्गा प्रसाद गुप्ता, फसाहत हुसैन बाबू, मनीष मोरोलिया, डॉ. राजेश गुप्ता, अरुण सोनी शामिल रहे। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed