फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   Karani army state president going to Ballia stopped in Budhanpur azamgarh

बलिया जा रहे करणी सेना प्रदेश अध्यक्ष को बूढ़नपुर में रोका, चालान कर एक-एक लाख का मुचलका

Wed, 21 Oct 2020 05:35 PM IST
गीतार्जुन गौतम अमर उजाला नेटवर्क, आजमगढ़
अमर उजाला नेटवर्क, आजमगढ़ Published by: गीतार्जुन गौतम Updated Wed, 21 Oct 2020 05:35 PM IST
विज्ञापन
Karani army state president going to Ballia stopped in Budhanpur azamgarh
करनी सेना के प्रदेश अध्यक्ष को रोका। - फोटो : अमर उजाला

बलिया जिले के दुर्जनपुर हत्याकांड को लेकर बलिया में आयोजित कार्यक्रम में प्रतिभाग करने जा रहे करणी सेना के प्रांतीय पदाधिकारियों को आजमगढ़ पुलिस ने बूढ़नपुर चौक पर रोक लिया। हालांकि सभी को अतरौलिया स्थित लोहरा टोल प्लाजा पर रोकने की योजना थी, लेकिन ये लोग रास्ता बदल कर बूढ़नपुर तक पहुंचने में सफल रहे।

विज्ञापन

सभी को कोयलसा ब्लॉक सभागार ले जाकर बैठाया गया है। वहीं सूचना पर गाजीपुर और सुल्तानपुर के पदाधिकारी व कार्यकर्ता भी कोयलसा ब्लॉक पहुंच गए। पुलिस सभी का 151 में चालान कर एक-एक लाख का मुचलका भरवा रही है।
विज्ञापन



बलिया में दुर्जनपुर हत्याकांड को लेकर करणी सेना कर बुधवार को कार्यक्रम आयोजित था। सभी जिलों से कार्यकर्ताओं व पदाधिकारियों को बलिया बुलाया गया था। प्रशासन ने कार्यक्रम की अनुमति नहीं दी थी। इसके साथ ही पदाधिकारियों को बलिया पहुंचने से पहले ही रोकने की रणनीति बना ली गई थी।

विज्ञापन
विज्ञापन

इसके बाद भी प्रांतीय पदाधिकारियों ने सुबह ही लखनऊ से बलिया के लिए कूच कर दिया था। प्रदेश अध्यक्ष संदीप सिंह के नेतृत्व में 15 सदस्यीय जत्था लखनऊ से चला था। जिले में जत्थे के पहुंचने पर लोहरा टोल प्लाजा पर प्रांतीय पदाधिकारियों को रोकने की तैयारी की गई थी, वहीं स्थानीय कार्यकर्ताओं ने स्वागत की भी तैयारी की थी।

फोर्स लगी होने के चलते रास्ता बदल प्रांतीय अध्यक्ष के नेतृत्व में टीम लोहरा प्लाजा से आगे निकल गई और बूढ़नपुर चौक पर पहुंच गई। एसपी ग्रामीण सिद्धार्थ के नेतृत्व में चार थानों की फोर्स ने करणी सेना के सभी पदाधिकारियों को वहीं पर रोक लिया।

आधा दर्जन से अधिक चार पहिया वाहनों में सवार कारणी सेना के प्रदेशीय पदाधिकारियों को पुलिस रोक कर कोयलसा ब्लॉक सभागार ले गई। सभी का 151 में चालान कर दिया गया। प्रांतीय पदाधिकारियों को कोयलसा ब्लॉक पर बैठाए जाने की सूचना पर गाजीपुर व सुल्तानपुर से चले करणी सेना के जत्थे में शामिल लोग भी कोयलसा ब्लॉक पर पहुंच गए।

पुलिस ने इनका भी 151 में चालान कर कोयलसा ब्लाक सभागार में बैठा दिया। गाजीपुर व सुल्तानपुर के जत्थे में 19 लोग तथा लखनऊ के जत्थे में 15 लोग शामिल थे। सभी का एक-एक लाख का मुचलका भरावाया जा रहा है। एसपी ग्रामीण सिद्धार्थ ने बताया कि करणी सेना के सभी पदाधिकारियों का 151 में चालान हुआ है। एक-एक लाख के मुचलके पर इन्हे छोड़ा जाएगा।

फिलहाल सभी कोयलसा ब्लाक सभागार में बैठाए गए है। लखनऊ से आ रहे जत्थे में प्रदेश अध्यक्ष  के अलावा राष्ट्रीय उपाध्यक्ष धर्मेंद्र सिंह, वरिष्ठ प्रांतीय उपाध्यक्ष ध्रुव सिंह, प्रदेश संयोजक अजीत सिंह, लखनऊ जिला संयोजक धर्मेंद्र सिंह, प्रदेश सचिव रीतिका सिंह, श्रवण सिंह, पुष्कर सिंह, डॉ. ज्योत्सना सिंह, अंजली सिंह आदि शामिल रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed