फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Bhojpuri Singer Samar Singh Arrested in Akanksha Dubey Suicide Case Varanasi Police News in Hindi

Akanksha Dubey: भोजपुरी गायक समर सिंह गाजियाबाद से गिरफ्तार, ट्रांजिट रिमांड पर वाराणसी लेकर आ रही पुलिस

Sat, 08 Apr 2023 07:46 AM IST
किरन रौतेला न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी Published by: किरन रौतेला Updated Sat, 08 Apr 2023 07:46 AM IST
सार

Samar Singh Arrested : भोजपुरी अभिनेत्री आकांक्षा दुबे को आत्महत्या के लिए उकसाने के आरोपी गायक समर सिंह को गाजियाबाद से गिरफ्तार किया गया। एक और आरोपी संजय सिंह अभी फरार है। 

विज्ञापन
Bhojpuri Singer Samar Singh Arrested in Akanksha Dubey Suicide Case Varanasi Police News in Hindi
हवालात में बंद समर सिंह - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

भोजपुरी अभिनेत्री आकांक्षा दुबे को आत्महत्या के लिए उकसाने के आरोपी गायक व अभिनेता समर सिंह उर्फ समरजीत आखिरकार पुलिस की गिरफ्त में आ गया। उसे गुरुवार देर रात गाजियाबाद के नंदग्राम थाना क्षेत्र के राजनगर एक्सटेंशन के चार्म्स क्रिस्टल सोसायटी स्थित एक फ्लैट से गिरफ्तार किया गया।

विज्ञापन


वाराणसी कमिश्नरेट की पुलिस ने आजमगढ़ के मेंहनगर निवासी समर को गाजियाबाद की अदालत में शुक्रवार को पेश करके ट्रांजिट रिमांड मांगी। रिमांड मिलने के बाद पुलिस उसे सड़क मार्ग से वाराणसी ला रही है।  मामले के एक अन्य आरोपी आजमगढ़ के बिलरियागंज क्षेत्र के गद्दोपुर गांव निवासी संजय सिंह की तलाश जारी है। पुलिस लगातार दबिश दे रही है। सारनाथ क्षेत्र स्थित एक होटल के कमरे में बीते 26 मार्च की सुबह आकांक्षा दुबे का शव फंदे के सहारे लटका मिला था। 
विज्ञापन




विज्ञापन
विज्ञापन


ये भी पढ़ें: आकांक्षा दुबे की तेरहवीं आज, समर सिंह की गिरफ्तारी पर मां बोलीं- सजा दिलाने तक लड़ेंगे लड़ाई
वह भोजपुरी फिल्म की शूटिंग के सिलसिले में वाराणसी आई थीं। इस मामले में मृत अभिनेत्री की मां मधु दुबे ने तहरीर देकर 27 मार्च को सारनाथ थाने में भोजपुरी गायक व अभिनेता समर सिंह और उसके दोस्त संजय सिंह के खिलाफ आत्महत्या के लिए उकसाने के आरोप में मुकदमा दर्ज कराया था।

ऐसे गिरफ्त में आया समर सिंह

Bhojpuri Singer Samar Singh Arrested in Akanksha Dubey Suicide Case Varanasi Police News in Hindi
आकांक्षा दुबे की खुदकुशी की सूचना पर पहुंची थी पुलिस - फोटो : अमर उजाला
इसके बाद कमिश्नरेट की पुलिस ने पूर्वांचल के अलग-अलग जिलों, बिहार और मुंबई में छापा मारा, लेकिन 10 दिन तक आरोपियों का कहीं पता नहीं लगा। गुरुवार  को कमिश्नरेट के सर्विलांस प्रभारी इंस्पेक्टर अंजनी कुमार पांडेय को सूचना मिली कि समर सिंह देहरादून से गाजियाबाद में अपने एक परिचित के फ्लैट में आने वाला है। शुक्रवार को वह देहरादून लौट जाएगा। 
ये भी पढ़ें: अभिनेत्री आकांक्षा दुबे की मौत से गायक समर सिंह की गिरफ्तारी तक, जानें अब तक क्या-क्या हुआ

Bhojpuri Singer Samar Singh Arrested in Akanksha Dubey Suicide Case Varanasi Police News in Hindi
भोजपुरी गायक समर सिंह - फोटो : अमर उजाला
इस सूचना के आधार पर आशापुर चौकी प्रभारी अखिलेश वर्मा, दरोगा अजय यादव, हेड कांस्टेबल रामबाबू, रामानंद यादव और दिवाकर वत्स की टीम ने घेराबंदी कर बृहस्पतिवार की देर रात उसे उसके परिचित के फ्लैट से गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तारी के बाद उसे गाजियाबाद कमिश्नरेट के नंदग्राम थाने ले जाया गया। साथ ही अभिनेत्री की मौत और उससे संबंधित दूसरे सवाल किए गए। ट्रांजिट रिमांड के लिए पेशी तक आरोपी गायक को हवालात में रखा गया था।

अपर पुलिस आयुक्त (मुख्यालय एवं अपराध) संतोष कुमार सिंह ने कहा कि अभिनेत्री की मौत के मामले में नामजद समर सिंह को गिरफ्तार कर लिया गया है। उसे गाजियाबाद से लाया गया है। स्थानीय अदालत में पेश करके आगे की कार्रवाई की जाएगी। एक अन्य आरोपी संजय सिंह की तलाश में पुलिस की टीमें दबिश दे रही हैं। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed