फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   K V subba rav

एक माह बाद भी सीसीएफ को ढूंढने में चार टीमें नाकाम

Tue, 03 Sep 2019 01:42 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Tue, 03 Sep 2019 01:42 AM IST
विज्ञापन
K V subba rav
रामनगर। एक माह बीत गए, मगर वन विभाग रामनगर के मुख्य वन संरक्षक अधिकारी (सीसीएफ) केवी रेड़डी सुब्बाराव कहां हैं, इसका पता नहीं लग सका है। उनकी तलाश करने के लिए गठित की गईं चार टीमें महज मंदिर, घाट और मठों में ही ढूंढकर शांत बैठ गईं।
विज्ञापन

दरअसल, सीसीएफ केवी रेड्डी सुब्बाराव दो अगस्त को दर्शन करने की बात कहकर घर से टहलने तो निकले, लेकिन इसके बाद से उनका कोई पता नहीं लगा। दो दिन बाद वन विभाग के बड़े बाबू अमृतलाल ने रामनगर थाने में उनकी गुमशुदगी दर्ज कराई। इसके बाद पुलिस की तीन और एक वन विभाग की टीम जांच में जुट गईं। पुलिस की टीम ने गंगा घाट, मंदिर और मठों को खंगाला, सभी से पूछताछ की, लेकिन कुछ भी पता नहीं चल पाया। कुछ दिनों बाद पुलिस ने अपना काम बंद कर दिया।
विज्ञापन

लापता सीसीएफ के बेटे विशाल ने बताया कि मेरी प्राइवेट नौकरी थी, इसलिए कुछ दिनों बाद ही मुझे वापस जाना पड़ा, पुलिस से संपर्क करता हूं, लेकिन कुछ भी फायदा नहीं हुआ। वहीं वन विभाग के डीएफओ आरपी सिंह ने बताया कि वन विभाग के कर्मचारियों ने अपने संपर्क से हर जगह पता किया, लेकिन कोई फायदा नहीं मिला। रामनगर थाना प्रभारी अनूप कुमार शुक्ला ने बताया कि तीनों टीमें अपने अपने स्तर से खोजबीन कर रही हैं, लेकिन आज तक उनका कुछ पता नहीं चल पाया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed