फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mirzapur News ›   Jodhpur Howrah Express train Smoke came out from AC Coach due to brake binding

बड़ा हादसा टला: जोधपुर हावड़ा एक्सप्रेस के पहिये से निकला धुआं, यात्रियों में मचा हड़कंप, 20 मिनट बाद रवाना

Wed, 10 Jul 2024 09:18 PM IST
प्रगति चंद अमर उजाला नेटवर्क, मिर्जापुर।
अमर उजाला नेटवर्क, मिर्जापुर। Published by: प्रगति चंद Updated Wed, 10 Jul 2024 09:18 PM IST
सार

मिर्जापुर जिले के गैपुरा में भोड़सर सरपति गांव के सामने अचानक ट्रेन के पहिये से धुआं उठता देख चालक ने ट्रेन रोक दिया। जांच करने पर पता चला कि ब्रेक बाइंडिग के कारण धुंआ निकल रहा। इसके बाद समस्या दूर करने के बाद ट्रेन वहां से रवाना हुई। 

विज्ञापन
Jodhpur Howrah Express train Smoke came out from AC Coach due to brake binding
ट्रेन के पहिये से निकला धुआं - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

डाउन लाइन पर जा रही जोधपुर हावड़ा एक्सप्रेस गैपुरा भोड़सर सरपति गांव के सामने पहुंची तो उसके एसी बोगी के पहिये के नीचे धुआं निकलने लगा। आग लगने की आशंका को देखते हुए चालक ने गाड़ी को रोककर जांच किया। जांच में पता चला कि ब्रेक बाइंडिग के कारण धुंआ निकला था। फायर उपकरण से धुएं पर काबू पाया गया। इसके बाद ब्रेक बाइंडिंग की समस्या को सही कर ट्रेन को रवाना किया गया।

विज्ञापन


यह है मामला
डाउन लाइन पर जा रही जोधपुर हावड़ा ट्रेन जिगना स्टेशन से आगे गोड़सर सरपति गांव के पास पहुंची तो एसी बोगी संख्या 193937 सी के पहिये के नीचे से धुंआ निकलने लगा। धुंआ निकलता देखकर यात्रियों में हड़कंप मच गया। सूचना चालक को दी गई। चालक ने पांच बजकर 20 मिनट पर ट्रेन रोक दिया।
विज्ञापन


विज्ञापन
विज्ञापन


लोगों ने ट्रेन में आग लगने की आशंका जताई। ट्रेन के चालक रविदास, गार्ड गोपाल एसी कोच के पास पहुंचे। धुंआ निकलता देख आरपीएफ को सूचना दी। सूचना पर आरपीएफ के सिपाही अशोक और राकेश पहुंचे। चारों लोगों ने फायर उपकरण से धुएं पर काबू पाया। जिससे ट्रेन आग लगने से बच गई। इसके बाद पांच बजर 38 मिनट पर जोधपुर हावड़ा एक्सप्रेस रवाना हुई।

जोधपुर हावड़ा एक्सप्रेस के खड़े रहने के कारण जिगना में दादर गुहावटी एक्सप्रेस रुकी रही। चर्चा है कि चैन पुलिंग के कारण ब्रेक बाइंडिंग हुई। जिससे ब्रेक में घर्षण से धुंआ निकलने लगा। संयोग रहा कि आग नहीं लगी।

रेलवे पीआरओ अमित सिंह ने बताया कि ट्रेन की स्पीड कम और अधिक करते समय ब्रेक बाइंडिंग के कारण ऐसा होता है। धुंआ निकलता है। जिसे चालक व गार्ड ने सही कर दिया। 15 से 20 मिनट बाद ट्रेन रवाना हो गई। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed