{"_id":"614053ee8ebc3e84795e3d69","slug":"jhunna-pandit-man-call-to-bullion-trader-demand-extortion-of-50-lakhs-rupees-in-varanasi","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"वाराणसी: सराफा कारोबारी को आया फोन, दूसरी ओर से आई आवाज- झुन्ना पंडित का आदमी बोल रहा हूं, 50 लाख दे दो","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
वाराणसी: सराफा कारोबारी को आया फोन, दूसरी ओर से आई आवाज- झुन्ना पंडित का आदमी बोल रहा हूं, 50 लाख दे दो
Tue, 14 Sep 2021 03:08 PM IST
गीतार्जुन गौतम
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
Published by: गीतार्जुन गौतम
Updated Tue, 14 Sep 2021 03:08 PM IST
सार
वाराणसी के एक सराफा व्यापारी ने थाने में मुकदमा दर्ज कराया है। आरोप है कि फोन कर उससे 50 लाख रुपये की रंगदारी मांगी गई है।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : social media
विस्तार
वाराणसी के चेतगंज थाना क्षेत्र में एक सराफा व्यापारी से रंगदारी का मामला सामने आया है। पुलिस ने कारोबारी की तहरीर पर मुकदमा दर्ज कर लिया है। साथ ही आगे की कार्रवाई में जुट गई है।
विज्ञापन
पुलिस के अनुसार, चेतगंज थाना क्षेत्र के तेलियाबाग निवासी सराफा कारोबारी ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि उसकी चौक थाना क्षेत्र के सुडिया में ज्वेलरी की दुकान है। उसने बताया कि शनिवार को उसका बेटा दुकान बंद करके घर आया था। उसके बाद 9:45 बजे मोबाइल नंबर पर कई बार फोन कॉल आए।
विज्ञापन
जब बेटे ने फोन उठाया तो दूसरी तरफ से किसी ने अपना नाम गोकुल यादव बताया। उसने धमकी देते हुआ कहा कि वह झुन्ना पंडित का साथी बोल रहा हूं, और उसने पचास लाख रुपये की रंगदारी मांगी। इस दौरान घटना की सभी बातें मोबाइल में रिकॉर्ड कर ली थीं।
विज्ञापन
सराफा कारोबारी का कहना है कि जब से उसका धमकी भरा फोन आया है तब से परिवार के लोग काफी डरे हुए हैं। डर है कि उनके साथ कभी भी कोई अप्रिय घटना हो सकती है।