फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   JEE Mains exam in varanasi: students given joint entrance examination review of paper in varanasi corona guidelines on center

JEE Main 2020: वाराणसी में दूसरे दिन मास्क लगाकर परीक्षा देने पहुंचे छात्र, फिजिक्स ने किया हैरान

Wed, 02 Sep 2020 05:32 PM IST
गीतार्जुन गौतम न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी Published by: गीतार्जुन गौतम Updated Wed, 02 Sep 2020 05:32 PM IST
विज्ञापन
JEE Mains exam in varanasi: students given joint entrance examination review of paper in varanasi corona guidelines on center
परीक्षा देकर बाहर आते छात्र। - फोटो : अमर उजाला

जेईई मेन की परीक्षा का आज बुधवार को दूसरा दिन था। वाराणसी में जेईई मेन दूसरे चरण की परीक्षा प्रथम पाली में 11 केंद्रो पर संपन्न हो गई। दूसरी पाली की परीक्षाएं तीन बजे से शुरू हो गई।

विज्ञापन

पहली पाली की परीक्षा में शामिल परीक्षार्थियों के अनुसार, फिजिक्स का पेपर थोड़ा कठिन था। फिजिक्स के कुछ सवाल ट्रिकी थे। कुछ परीक्षार्थियों को गणित के सवाल भी कठिन लगे। हालांकि परीक्षा देने के बाद वह तनावमुक्त दिखे।
विज्ञापन



वाराणसी के अलावा आसपास के जिलों से कई परीक्षार्थी परीक्षा देने आए थे। आज सभी केंद्रो पर बी.टेक में दाखिले के लिए परीक्षा हुई। कल सिर्फ चार केंद्रो पर परीक्षा थी। 390 परीक्षार्थी पंजीकृत थे। बी. आर्क और बी. प्लानिंग की परीक्षा हुई।

विज्ञापन
विज्ञापन

JEE Mains exam in varanasi: students given joint entrance examination review of paper in varanasi corona guidelines on center
परीक्षा देकर बाहर आते छात्र। - फोटो : अमर उजाला

वाराणसी के हर्षित गुप्ता ने कहा कि बेवजह राजनीतिक पार्टियां परीक्षा रोकने को लेकर धरना प्रदर्शन कर रही हैं। प्रवेश परीक्षा न होने से एकेडमिक कैलेंडर बिगड़ जाएगा। पहले हम सोच रहे थे कि परीक्षा न हो लेकिन सेंटर पर कोरोना वायरस से बचाव के लिए पूरी तैयारियां थी।

अविनाश निवासी जौनपुर ने कहा कि कोरोना वायरस की आड़ लेकर राजनीतिक पार्टियां परीक्षा न करवाने की आड़ में अपनी राजनीति चमकाने में लगी हैं। परीक्षा होनी चाहिए और हुई भीं। सेंटर पर कोरोना से बचाव का पूरा ध्यान रखा गया था।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed